लखनऊ: महिला पर 7 कुत्तों का हमला; अपार्टमेंट के कैंपस में इवनिंग वॉक कर रही थी, पैर-पेट में काटा

लखनऊ: महिला पर 7 कुत्तों का हमला; अपार्टमेंट के कैंपस में इवनिंग वॉक कर रही थी, पैर-पेट में काटा

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग का आतंक कम नहीं हो रहा है। जानकीपुरम में अपार्टमेंट कैंपस में इवनिंग वॉक कर रही महिला पर 7 आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक उसके पैर, पेट को कुत्ते चबा गए। महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने डंडा मारकर कुत्तों को जैसे-तैसे भगाया। महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनको भर्ती कराना पड़ा। यह पूरी घटना सृष्टि अपार्टमेंट की है।

कुत्तों ने अचानक घेरकर किया हमला

कुत्तों के हमले में घायल महिला का नाम रेहाना है। वह अपार्टमेंट के जी ब्लॉक में पति आसिफ इकबाल के साथ रहती हैं। शुक्रवार शाम को वह अपार्टमेंट कैंपस में ही इनविंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान, अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया। इनकी संख्या करीब 7 रही होगी। उन्होंने रेहाना को घेर लिया।

कुत्तों के झुंड ने उनको घेर लिया। वह डर गईं। वह तेजी से पीछे हटने लगीं तो झुंड ने उन पर झपट्‌टा मार दिया। उन्होंने पैर से कुत्तों को हटाने की कोशिश की। इसमें कुत्तों ने उनके एक पैर का अगला हिस्सा चबा लिया। इसके अलावा, पैर, पेट पर भी काट लिया।

महिला चिल्लाते हुए वहीं गिर गई। यह देखकर उनके पास ही टहल रहे प्रोफेसर अरुण प्रकाश और पंकज जैन पहुंचे। उन्होंने डंडा मारकर कुत्तों के झुंड को हटाया। तब तक महिला काफी घायल हो चुकी थी। रेहना, परिवार के साथ करीब 10 साल से यहां रह रहीं हैं।

घायल रेहाना को परिवार के लोग सेंट मैरी अस्पताल ले गए। वहां उनको भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरा अपार्टमेंट्स के लोग डरे हुए हैं।

नगर निगम और LDA नहीं करती कार्रवाई

स्थानीय निवासी विवेक वर्मा ने बताया,"पिछले एक साल में कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इसको लेकर नगर निगम और LDA दोनों जगह शिकायत दर्ज कराई गई। मगर, उसका कोई फायदा नहीं हुआ है। प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसर ऐसी समस्या को नगर निगम की समस्या बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं।

उन्होंने बताया, सोसाइटी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इन आवारा कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। शिकायत करने पर नगर निगम की टीम आकर नसबंदी कराने को ले जाती है। उसके बाद फिर उसी परिसर में छोड़ जाती है। सोसायटी में रहने वाले लोगों को काफी नुकसान होता है।

एलडीए वीसी बोले-इस दिक्कत को दूर किया जाएगा

आवारा कुत्ते के हमले के बाद से सोसाइटी में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं कोई कुत्ता हम पर हमला न कर दे। LDA वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि इसको लेकर नगर निगम से बात की जाएगी। जल्द ही एक बैठक कर कुत्तों के आंतक से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।

लखनऊ में डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

लखनऊ में डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला है। डॉक्टर का कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने कुत्ते को घर के गेट पर पॉटी करते देखा तो मना कर दिया। इतने में कुत्ते को टहला रहा युवक भड़क गया। उसने डॉक्टर की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना CCTV फुजेट भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामला गुडंबा कोतवाली क्षेत्र का है। जानकीपुरम सेक्टर जे इलाके में डॉक्टर जेके शाही अपने परिवार के साथ रहते हैं। वो सीएचसी अलीगंज में तैनात है। उनकी पोस्टिंग NHM में संविदा पर है। उनके घर के पास में सोनकर नाम का युवक रहता है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राय बताया कि गुरुवार को सोनकर अपने कुत्ते को इलाके में टहला रहा था


 6redw5
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *