इटावा में सपा ने निकाय चुनाव की तैयारी की शुरू, डिंपल यादव की जीत पर जश्न मनाया

इटावा में सपा ने निकाय चुनाव की तैयारी की शुरू, डिंपल यादव की जीत पर जश्न मनाया

इटावा में डिंपल यादव की जीत के साथ समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू करदी है। समाजवादी पार्टी ने शहर में एक कार्यक्रम के दौरान सपा के सक्रिय सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही डिंपल यादव की जीत पर सपा नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी चलाकर डिंपल यादव की जीत की खुशी मनाई गई।

बताते चले हाल ही में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने के बाद शुक्रवार की देर शाम समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष के आवास पर डिंपल यादव की जीत का जश्न मनाया गया। साथ ही नगर निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू की गई। समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व में चलाए गए सदस्यता अभियान में शहर के सक्रिय सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और आर्यन यादव ने पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सदस्यता के प्रमाण पत्र भी वितरण किए।

जिलाध्यक्ष बोले- निकाय चुनाव के लिये तैयार है सपा

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब निकाय चुनाव के लिए एक्टिव मोड पर आ गई है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद प्रदेश में निकाय चुनाव को भी दमदारी से जीतेगी आज का यह कार्यक्रम सपा का निकाय चुनाव की तैयारियों का आगाज है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा एक्टिव मोड पर रहते हैं। मैनपुरी सीट पर जीत के बाद हम समाजवादी पार्टी अब निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। निकाय चुनाव को भी हम लोग पूरी ताकत के साथ लडेंगे और आज इटावा शहर में इस कार्यक्रम के चलते हम लोग निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गए है।

कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा

इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष और उनके साथियों ने मुख्य अतिथि आर्यन यादव, विशिष्ठ अतिथि गोपाल यादव, फुरकान अहमद, सर्वेश शाक्य, का हार माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सपा के दर्जनों सक्रिय सदस्य और सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 ykjwxn
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *