राहुल गांधी के सामने फेंके लहसुन, लहराई माला: भाजपा समर्थक ने लगाई खुद को आग, रणथंभौर पहुंचीं सोनिया

राहुल गांधी के सामने फेंके लहसुन, लहराई माला: भाजपा समर्थक ने लगाई खुद को आग, रणथंभौर पहुंचीं सोनिया

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन राहुल गांधी और कांग्रेस नेता 6 घंटे में 23 किमी चले। कोटा से शुरू हुई यह यात्रा बूंदी जिले में खत्म हो गई है। राहुल गांधी अब सोनिया गांधी से मिलने रणथंभौर जा रहे हैं। 9 दिसंबर को यात्रा का ब्रेड डे रहेगा। अब दस दिसंबर को बूंदी से यात्रा की शुरुआत होगी।

आज कोटा में हुई एक ही फेज की यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान एक भाजपा समर्थक युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने अपनी वर्दी उतारकर उसकी आग बुझा दी। युवक कांग्रेस की नीति को लेकर नाराज था। आज यात्रा के दौरान लहसुन के किसानों ने यात्रा के रास्ते में लहसुन फेंककर जमकर नारेबाजी की। एरोड्रम सर्किल पर भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन किया। किसानों की शिकायत थी कि सरकार की अनदेखी से फसल के सही रेट नहीं मिल रहे।

कोटा में भारी भीड़ के कारण कई बार भगदड़ की स्थिति नजर आई। कई बार लोग राहुल का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गए। आज यात्रा में राहुल गांधी कोचिंग जा रहे स्टूडेंट्स से भी मिले। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हो...लव यू।

कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को राजस्थान के सरकार के पावरफुल मिनिस्टर शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। धारीवाल कोटा से ही विधायक हैं और गहलोत के करीबी मंत्रियों में शामिल हैं।

आज सुबह करीब 6.15 बजे कोटा के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर यात्रा की शुरुआत हुई है। कोटा जिले में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करके छोटा कर दिया गया। अब बूंदी जिले के केशोरायपाटन में राहुल गांधी की यात्रा का कैंप बनाया गया है, जहां पर दो दिन नाइट स्टे होगा।

वहीं, कोटा में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव से सियासत गर्मा गई है। इससे पहले बुधवार को यहां सचिन पायलट के पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर भी सियासी तनाव देखने को मिला था। हालांकि, कार्यक्रम में बदलाव को लेकर जयराम रमेश ने कहा था कि इस तरह के बदलाव सामान्य बात है।

सोनिया गांधी के शामिल होने के आसार

राहुल गांधी की यात्रा में 9 दिसंबर को ब्रेक होगा। इसके बाद 10 दिसंबर को राहुल गांधी के साथ केवल ​महिला पैदल यात्री ही चलेंगी। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी महिलाओं के लिए एक दिन रखा गया था।

उसी तर्ज पर यहां भी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ केवल महिला यात्री चलेंगी। इस दिन सोनिया गांधी के भी यात्रा में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले आज सुबह दस बजे सोनिया गांधी रणथंभौर पहुंचीं। वे यहां नौ दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

कोटा में आज यात्रा के दौरान एक भाजपा समर्थक युवक ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौक पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने तुरंत ही युवक की आग बुझा दी। इस घटना के बाद यात्रा में हल्की भगदड़ का माहौल बन गया।

सोनिया गांधी भी आज सवाई माधाेपुर पहुंचीं। सोनिया अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आई हैं। राहुल गांधी आज सोनिया गांधी से मिलने रणथंभौर जाएंगे। जानकारी के अनुसार सोनिया दो दिन यहीं रहेंगी और दस दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं।

कोटा में सुबह एक बार भगदड़ की स्थिति बन गई जब अचानक बड़ी संख्या में लोग सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल गांधी के करीब पहुंच गए। राहुल के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट जैसे बड़े नेता भी मौजूद थे। कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को देखकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इसे शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया।

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में चौथे दिन की शुरूआत सुबह 6.15 बजे हुई। राहुल की यात्रा आज आधे दिन ही चलेगी। बिना किसी ब्रेक के यात्रा सुबह करीब 11.30 बजे खत्म होगी।

कोटा में यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं के बीच खींचतान भी देखने को मिली थी। कोटा में सचिन पायलट के पोस्टर हटाने के पर भी विवाद हो गया था। कोटा यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का होम टाउन है। धारीवाल राहुल गांधी के सामने कोटा के विकास को शो केस करना चाहते थे।

भारत जोड़ो यात्रा में अब तक राहुल गांधी 7 राज्यों से गुजरकर 2500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर कर चुके हैं। इस दौरान यात्रा के साथ-साथ वे दौड़ते, नाचते, खेलते और लगातार भाषण देते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सियासी पहलू से अलग उनकी फिटनेस के भी चर्चे हैं। आखिर क्या वजह है राहुल गांधी बिना थके इतने एनर्जेटिक नजर आ रहे हैं?


 uf6a43
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *