Gujarat: भाजपा ने शुरू की सरकार बनाने की तैयारी, सूत्रों का दावा- 10 या 11 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं भूपेंद्र पटेल

Gujarat: भाजपा ने शुरू की सरकार बनाने की तैयारी, सूत्रों का दावा- 10 या 11 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं भूपेंद्र पटेल

गुजरात में भाजपा ने प्रधानों के बाद ही सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। खबर यह है कि भाजपा की ओर से गुजरात में सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार भूपेंद्र पटेल 10 या 11 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। जानकारी यह भी है कि गुजरात में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि पिछले ही साल गुजरात में भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया था। विजय रुपाणी और उनके कैबिनेट को हटा दिया गया था। भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था और उनके नेतृत्व में नया कैबिनेट का भी गठन हुआ था। 

इस बार गुजरात में नरेंद्र और भूपेंद्र की जोड़ी पर खूब वोट मांगे गए थे। यह साफ तौर पर आप दिखाई भी दे रहा है। भाजपा एकतरफा जीत हासिल करते हुए दिख रही है। गुजरात में लगभग पार्टी के पक्ष में 155 से ज्यादा सीटें आती दिख रही है। कांग्रेस का हाल बुरा हो रहा है। 17 सीटों पर उसके उम्मीदवार सिमटते दिखाई दे रहे हैं। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 31 चुनावी रैलियों को संबोधित किया गया था। इसके अलावा तीन बड़े रोड शो भी किए गए थे। गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास के लिए जनता को ही क्रेडिट दिया था। गुजरात में प्रधानमंत्री ने प्रचार के दौरान यह भी कहा था कि नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे और यह दिख भी रहा है। 

गुजरात में भाजपा को 55% से ज्यादा वोट शेयर मिलती भी दिखाई दे रही है। गुजरात में विपक्ष पूरी तरह से कमजोर नजर आ रहा है। हालांकि, नतीजों से पहले यह माना जा रहा था कि गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला है। लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। गुजरात में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खूब प्रचार भी किया था। 


 dxkmjv
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *