हनी सिंह को तलाक के बाद फिर हुआ प्यार, इवेंट में गर्लफ्रेंड टीना थडानी का हाथ थामे नजर आए यो यो

हनी सिंह को तलाक के बाद फिर हुआ प्यार, इवेंट में गर्लफ्रेंड टीना थडानी का हाथ थामे नजर आए यो यो

रैपर हनी सिंह को एक बार फिर प्यार हो गया है। हाल ही में उन्हें अपनी लेडी लव के साथ स्पॉट किया गया। दरअसल हनी अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ दिल्ली के एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान वो पूरे समय टीना का हाथ थामे नजर आए।

हनी ने किया रिश्ते को ऑफिशियल

हनी गर्लफ्रेंड टीना के साथ पब्लिकली पहली बार दिखे, ऐसे में लग रहा है कि सिंगर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इवेंट में हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में दिखे। वहीं टीना ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान टीना के हैंडबैग को यूजर्स ने नोटिस किया, जिसकी कीमत 2.5 लाख बताई जा रही है।

हनी और टीना को साथ देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, वाह भाई आपके ही मजे हैं, नई गर्लफ्रेंड के लिए दिल से बधाई। वहीं दूसरे ने लिखा, तभी तलाक हुआ क्योंकि नई गर्लफ्रेंड से मिलवाना था।

2011 में हुई थी हनी की पहली शादी

हनी सिंह और शालिनी की शादी 2011 में हुई थी। 2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को लोगों से मिलवाया था। कई लोग हैरान थे कि उन्होंने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्ट्स में एक्टिंग करने से पहले ही शादी कर ली। हनी ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद शालिनी से शादी की थी।

2021 में हुआ था हनी का पहली पत्नी से तलाक

हनी सिंह ने साल 2021 में पत्नी शालिनी तलवार से तलाक का एलान किया था। इस दौरान शालिनी ने हनी और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए थे। शालिनी का कहना था कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। हनी सिंह ने भी अपनी सफाई पेश की थी। इस लड़ाई के बाद हनी सिंह और शालिनी तलवार अलग हो गए थे। रैपर की पत्नी का कहना था कि उनके साथ जानवर की तरह व्यवहार किया गया। उन्होंने अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया था। इसके बाद शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए मुआवजा की मांग की थी।


 nyobvf
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *