119 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे रणवीर-दीपिका: पहली बार दोनों ने साथ मिलकर खरीदा है घर, इससे पहले दीपिका के यहां रहते थे रणवीर

119 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे रणवीर-दीपिका: पहली बार दोनों ने साथ मिलकर खरीदा है घर, इससे पहले दीपिका के यहां रहते थे रणवीर

बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक साथ मिलकर अपना पहला घर खरीदा है। दोनों अपने इस नए घर में एंट्री के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि शादी के बाद वो दीपिका के साथ उनके घर में रह रहे थे लेकिन अब दोनों साथ में खरीदे घर में शिफ्ट होंगे। रणवीर ने कहा है कि दीपिका घरेलू नेचर की हैं और नए घर को काफी प्यार से डेकोरेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका का ये नया घर तकरीबन 119 करोड़ का है।

दोनों ने साथ मिलकर खरीदा है घर

अपने नए घर और दीपिका पादुकोण के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए रणवीर ने कहा - दीपिका और मैंने अभी-अभी अपना पहला घर एक साथ खरीदा है, शादी के बाद मैं उनके घर रहने चला गया था और करीब 4 साल से वहां रह रहा हूं लेकिन अब हमने एक साथ अपना घर खरीद लिया है।

चूंकि हम दोनों अपने काम में काफी ज्यादा बिजी रहते हैं और हमें साथ रहने का ज्यादा टाइम नहीं मिल पाता इसलिए हमने जो नया घर लिया है वो शहर के बाहर है साथ ही शांत और एकांत जगह पर है। हम दोनों के क्वालिटी समय बिताने के लिए वो काफी परफेक्ट जगह है।

घरेलू नेचर की हैं दीपिका

रणवीर ने आगे कहा- दीपिका ने इस नए घर को काफी प्यार से संजाया है। जैसे छोटी बच्ची एक डॉल हाउस को संजाती है वैसे ही दीपिका भी नए घर को अपने हिसाब से डेकोरेट करने में लगी है। वो काफी घरेलू नेचर की है, उसे होममेकर बनना काफी पसंद है। इसलिए मैं अपनी प्यारी वाइफ के साथ नए घर में क्वालिटी टाइम बिताना चाहता हूं।

119 करोड़ में खरीदा है घर

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल की शुरुआत में रणवीर और दीपिका ने मुंबई में 119 करोड़ रुपये का घर खरीदा था। शादी के चार साल बाद दोनों ने साथ में अपना पहला घर खरीदा है। इससे पहले रणवीर दीपिका के साथ उनके घर पर रहते थे।

2018 में हुई थी रणवीर-दीपिका की शादी

दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने 2012 में गोलियों की रासलीला रामलीला फिल्म के बाद से ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। रामलीला के अलावा दोनों ने एक साथ और भी फिल्में की है जिसमें बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और 83 जैसी फिल्में शामिल हैं। रियल लाइफ के अलावा दोनों के रील लाइफ जोड़ी को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

रणवीर-दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी लीड रोल में दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण भी शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म पठान में नजर आने वाली है। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन के साथ भी एक्शन थ्रिलर फिल्म फाइटर की शूटिंग कर रही हैं।


 t8603u
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *