लखनऊ: नाली सफाई को लेकर हंगामा, नगर निगम सफाई इंस्पेक्टर को दी गई गालियां, नाराज कर्मचारियों ने पुलिस चौकी घेरा

लखनऊ: नाली सफाई को लेकर हंगामा, नगर निगम सफाई इंस्पेक्टर को दी गई गालियां, नाराज कर्मचारियों ने पुलिस चौकी घेरा

जोन छह में सफाई को लेकर सआदतगंज इलाके में स्थानीय प्रशासन और नगर निगम टीम में झगड़ा हो गया है। दरअसल, स्थानीय लोग सफाई इंस्पेक्टर से नाराज थे। उनका आरोप था कि काम ठीक से नहीं कराया जा रहा है। सहादतगंज के नौबस्ता इलाक में लोगों ने नगर निगम की टीम को घेर लिया। मौके पर काफी हंगामा भी हुआ। यहां विवाद नाली की सफाई को लेकर हुआ था।

नगर निगम इंस्पेक्टर के उनके साथ गाली गलौज किया गया है। उनको जान से मारने की धमकी मिली है। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि वहां के लोगों ने नगर निगम इंस्पेक्टर से धक्का मुक्की की और उनको गाली भी दिया। इंस्पेक्टर के साथ हुई बदतमीजी के बाद नाराज कर्मचाारियों ने पुलिस प्रशासन के सामने अपनी बात रखी।

सैकड़ों की संख्या में नगर निगम कर्मचारियों ने चौकी का किया घेराव। इसमें उनकी तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। कर्मचारी आरोपियों पर कार्रवाई कर रहे है। कश्मीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में नाराज कर्मचारियों ने करीब 20 मिनट तक हंगामा किया।

नगर आयुक्त से गुहार लगाएंगे कर्मचारी

नगर निगम कर्मचारियों ने मामले में नगर आयुक्त से गुहार लगाने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग कार्य बहिष्कार को विवश होंगे। नगर निगम में करीब 8000 से ज्यादा कर्मचारी सफाई में लगे है।


 zmesgw
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *