UP:लखनऊ के विकास नगर में सड़क धंसी; बीच रोड 20 फीट का गड्ढा हुआ

UP:लखनऊ के विकास नगर में सड़क धंसी; बीच रोड 20 फीट का गड्ढा हुआ

सरकार एक तरफ गड्ढा मुक्ति अभियान चला रही है, दूसरी तरफ लखनऊ के विकास नगर में 30 फीट चौड़ी सड़क में 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। विकास नगर में भगवान शंकर की मूर्ति के पास बनी सड़क 20 फीट धंस गई। इसमें दो लोग गिर गए। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई।

लोगों की परेशानी बढ़ने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। शंकर जी की मूर्ति की ओर से पावर हाउस की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां रहने वाले पीके सिंह ने बताया कि यह सड़क पहले भी एक बार धंस चुकी है। उन्होंने बताया कि यह मुख्य मार्ग है और करीब 50 हजार लोग यहां से रोज गुजरते हैं। इसको लेकर नगर निगम को सूचना दे दी गई है।

गड्ढा मुक्ति अभियान को खत्म होने में दो दिन बचे

सरकार प्रदेश में गड्ढा मुक्ति अभियान चला रही है। इसमें अब महज दो दिन बचे है। ऐसे में अभियान खत्म होने से पहले सड़कें फिर से खराब होने लगी है। नगर निगम के अधिकारी अभी तक विकास नगर के मौके पर नहीं पहुंचे है।

कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि नगर निगम से लेकर लोक निर्माण विभाग तक में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसमें नेता से लेकर अधिकारी मिले हुए है। सड़कों की खराब स्थिति के लिए शासन के लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बनी सड़कों को की जांच होनी चाहिए। इसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार सामने आएगा।


 ng4wfh
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *