New Delhi: गिरिराज ने फिर की जनसंख्या नियंत्रण और UCC कानून की मांग, बोले- जहां-जहां बहुसंख्यक की आबादी गिरी, वहां

New Delhi: गिरिराज ने फिर की जनसंख्या नियंत्रण और UCC कानून की मांग, बोले- जहां-जहां बहुसंख्यक की आबादी गिरी, वहां

देश में रह रहे कुछ वर्ग लगातार जनसंख्या नियंत्रण कानून और यूनिफॉर्म सिविल कोड कानून की मांग करते रहते हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी लगातार जनसंख्या नियंत्रण और यूनिफॉर्म सिविल कोड की मांग करते हैं। इन सबके बीच एक बार फिर से गिरिराज सिंह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर दी हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अब भारत में वह समय आ गया है कि जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कानून बने। साथ-साथ यूनिफॉर्म सिविल कोड को भी लेकर आया जाए। अपने बयान में साफ तौर पर गिरिराज ने कहा कि अखंड भारत के इतिहास को देखें तो जहां-जहां बहुसंख्यक की आबादी कम हुई, वहां लोकतंत्र ना के बराबर है। इसके लिए उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान का उदाहरण दिया। 

भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि भारत में आज समय आ गया है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए, यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कड़ा कानून बने। उन्होंने कहा कि अखण्ड भारत को देखें तो जहां-जहां बहुसंख्यक की आबादी गिरी, बांग्लादेश हो या पाकिस्तान वहां लोकतंत्र न के बराबर है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि भारत में कश्मीर को देखें, केरल को देखें, बिहार के पूर्वांचल को देखें, बंगाल को देखें यहां सामाजिक समरसता टूट रही है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक कड़ा कानून बनाने की जरूरत है। वहीं, इससे पहले गिरिराज सिंह ने कहा था कि महिलाओं के विरूद्ध हिंसा को धर्म के आईने से नहीं देखा जानर चाहिए तथा किसी पूर्वाग्रह के बिना सभी को ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करनी चाहिए। 

हालांकि, भाजपा यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर साफ तौर पर कहती रही है कि लोकतांत्रिक चर्चा के बाद हम इस कानून को लाने के लिए पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है। हाल में ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि भाजपा पूरी लोकतांत्रिक के प्रक्रिया के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर आने के लिए पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है। हमने शुरू से इसकी मांग की है। भाजपा के कई राज्य सरकारों ने भी इस दिशा में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है।


 3r9bor
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *