20 साल बाद हुआ अभिषेक-करिश्मा की सगाई टूटने का खुलासा

20 साल बाद हुआ अभिषेक-करिश्मा की सगाई टूटने का खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर कई साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाले थे, मगर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का रिश्ता टूट गया। हालांकि अभी तक किसी को ये नहीं पता है कि उनका रिश्ता क्यों टूटा। अब कई साल बाद डायरेक्टर सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के साथ न होने की वजह का खुलासा किया है।

अभिषेक-करिश्मा एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं

सुनील ने कहा, अभिषेक और करिश्मा सच में एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता अफवाह नहीं बल्कि सच था। वो शादी करने वाले थे। साथ ही सुनील ने बताया कि उन्होंने खुद करिश्मा-अभिषेक की सगाई को अटेंड किया था, क्योंकि वो कपूर फैमिली के बहुत क्लोज हैं।

दोनों सेट पर हमेशा लड़ते रहते थे

सुनील ने कहा, फिल्म हां मैंने भी प्यार किया है की शूटिंग के दौरान मुझे ये एहसास हुआ कि वो दोनों एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो दोनों सेट पर हमेशा लड़ते रहते थे। मैं हमेशा हैरान रहता था और सोचता था क्या ये सच में एक दूसरे के लिए बने हैं या नहीं। अभिषेक स्वीट हैं और करिश्मा भी अच्छी हैं। पर शायद किस्मत ने उन दोनों के लिए कुछ और ही सोचा हुआ था। हां मैंने भी प्यार किया है एकमात्र ऐसी फिल्म थी, जिसमें अभिषेक और करिश्मा ने साथ काम किया।

2002 में हुई थी अभिषेक-करिश्मा की सगाई

2002 में अमिताभ बच्चन ने अपने 60वें बर्थडे के मौके पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई की अनाउंसमेंट की थी। एक इवेंट में जया ने करिश्मा को अपनी बहू कहकर भी बुलाया था, हालांकि साल 2003 में ये सगाई टूट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जया चाहती थीं कि उनकी बहू शादी के बाद फिल्मों में काम न करें, लेकिन ये शर्त करिश्मा और उनकी मां को मंजूर नहीं थी।

2007 में हुई थी अभिषेक की ऐश्वर्या से सगाई

करिश्मा के बाद अभिषेक का नाम ऐश्वर्या राय से जुड़ा। दोनों ने ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ न करो, गुरू, धूम 2, रावण, बंटी और बबली, जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। 14 जनवरी 2007 में सगाई करने के बाद कपल ने 20 अप्रैल 2007 में मुंबई में शादी की थी। ये इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में से एक है। इस शादी से कपल को एक बेटी, जिसका नाम आराध्या है।


 8lxzla
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *