यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन का उद्घाटन करने पहुंचे योगी: 22 अफ्रीकी देशों के स्टूडेंट ले रहे हिस्सा

यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन का उद्घाटन करने पहुंचे योगी: 22 अफ्रीकी देशों के स्टूडेंट ले रहे हिस्सा

यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन 36 घंटे का नॉन-स्टॉप इवेंट शुरू हो रहा है। ये इवेंट 23 नवंबर सुबह आठ से 24 नवंबर को रात 8 बजे तक चलेगा, जो अपने आप में अनूठा है। इससे पहले मंगलवार दोपहर को सीएम योगी नोएडा पहुंचे। वो कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। आज छोटे-छोटे इवेंट होने हैं। वो छात्रों से बातचीत करने वाले हैं।

इसमें 22 अफ्रीकी देशों 372 छात्र भाग लेंगे, जबकि 231 भारतीय छात्र हिस्सा ले रहे है। इसमें दोनों देशों के छात्रों ने मिलकर 100 टीमें बनाई है। प्रत्येक टीम में अफ्रीकी और भारतीय छात्र है। ये सभी 20 समस्या विवरणों के समाधान पर काम कर रहे है।

यूनेस्को-भारत-अफ्रीका हैकथॉन का उद्देश्य अफ्रीकी और भारत को शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग के माध्यम से अपने आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए है। ये हैकथॉन ग्रेटरनोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

समापन सत्र में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल शामिल होंगे। इस दौरान जो टीम इनोवेशन करेगी उसी के नाम पेटेंट किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के विजयी प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

जीवन विषय पर आधारित होंगे हैकथॉन के इवेंट

हैकथॉन का इस बार विषय जीवन है। जिसके पांच उप विषय हैं, जिसमें शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा/स्थिरता, पेयजल और स्वच्छता, कृषि और स्वास्थ्य और स्वच्छता को शामिल किया गया है। इसके अलावा एक दूसरे के संस्कृति को आगे बढ़ाना और आदान प्रदान भी शामिल है।

इन अफ्रीकी देश के स्टूडेंट ले रहे हिस्सा

बोत्सवाना, कैमरून, इस्वातिनी, इथियोपिया, इक्वेटोरियल गिनी, गाम्बिया, घाना, गिनी बिसाऊ, केन्या, लेसोथो, मलावी, माली, मॉरीशस, मोरक्को, मोजाम्बिक, नामीबिया, नाइजर, सिएरा-लियोन, तंजानिया, टोगो, युगांडा और जिम्बाब्वे आदि।

इन विषयों का निकाला जाएगा समाधान

स्मार्टफोन इमेज आधारित मृदा परीक्षण सुविधा के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करना

विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए डिलीवरी और सीखने के परिणामों में सुधार के लिए अभिनव तरीके

इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए निर्णय समर्थन उपकरण

एमआरआई इमेज में ट्यूमर की पहचान के लिए इमेज प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर

भारतीय मेहमान नवाजी से खुश अफ्रीकन स्टूडेंट्स

यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन में 22 अफ्रीकी देशों के 603 प्रतिभागी और मेजबान देश भारत के प्रतिभागी गौतमबुद्ध विवि में पहुंचे। भारत में मिले स्वागत सत्कार से बहुत खुश हैं। एक दिन पहले पहुंचे विदेशी विद्यार्थी विवि परिसर में अपने देश के झंडे के साथ टहलते नजर आए। अंतरराष्ट्रीय आयोजन से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को रंग रोगन के साथ सजाया गया है।


 n6f808
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *