बिजनेसमैन को डेट कर रहीं हैं मानुषी छिल्लर: लिव-इन में रहने की भी खबर, दोनों की फैमिली भी एक दूसरे से वाकिफ

बिजनेसमैन को डेट कर रहीं हैं मानुषी छिल्लर: लिव-इन में रहने की भी खबर, दोनों की फैमिली भी एक दूसरे से वाकिफ

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के रिलेशनशिप में होने की खबरें आ रही हैं। 2017 में मिस वर्ल्ड का क्राउन अपने नाम करने वाली मानुषी बिजनेसमैन निखिल कामत को डेट कर रही हैं। निखिल कामत फाइनेंशियल कंपनी जेरोधा के को-फाउंडर हैं। जो खबरें सामने आ रही है उसके मुताबिक दोनों एक दूसरे को 2021 से ही डेट कर रहे हैं और दोनों की फैमिलीज भी एक दूसरे को अच्छे से जानती हैं।

2021 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक मानुषी और निखिल कामत एक दूसरे को 2021 से डेट कर कर रहे हैं और अब साथ भी रहने लगे हैं। सोर्सेस का कहना है दोनों की फैमिली भी एक दूसरे से अच्छी तरह वाकिफ है। हालांकि मानुषी का पूरा ध्यान अभी उनके बॉलीवुड करियर पर है इसलिए वो बिल्कुल नहीं चाहती कि उनके रिलेशनशिप की बात ज्यादा सर्कुलेट हो।

निखिल कामत की हो चुकी है शादी

निखिल कामत पहले से ही शादीशुदा हैं। उन्होंने 2019 में इटली के फ्लोरेंस शहर में अमांडा नाम की एक महिला के साथ शादी की थी। हालांकि एक साल के भीतर ही दोनों अलग हो गए। खबरों से मुताबिक दोनों ने 2021 में तलाक ले लिया। निखिल कामत इंडियन फाइनेंशियल कंपनी जेराधा के को-फाउंडर हैं।

2017 में मिस वर्ल्ड बनी थीं मानुषी

मानुषी छिल्लर की बात करें तो उन्होंने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। प्रियंका चोपड़ा के बाद करीब 17 साल के बाद किसी इंडियन मॉडल ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मॉडलिंग में आने के पहले मानुषी एक मेडिकल स्टूडेंट थीं। उन्होंने 2022 में अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। हालांकि ये फिल्म ज्यादा कुछ कमाल न दिखा सकी और बुरी तरह फ्लॉप हो गई।


 5dbw20
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *