तारक मेहता की बबीता जी का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट, ट्रिप बीच में छोड़ कर लौट रहीं घर

तारक मेहता की बबीता जी का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट, ट्रिप बीच में छोड़ कर लौट रहीं घर

टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया और अब वो घर लौट रही हैं। इस बात की जानकारी मुनमुन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस एक्सीडेंट से उनके घुटने गंभीर चोट भी आई है।

अब मैं घर वापस आ रही हूं

मुनमुन दत्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। मेरे घुटने में गंभीर चोट आई है। इस वजह से मुझे अपना ट्रिप बीच में ही रोकना पड़ा और अब मैं घर वापस आ रही हूं।

मुनमुन कुछ दिन पहले ही छुट्टियां मनाने के लिए युरोप गई थीं। इस ट्रिप की फोटोज वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। अब मुनमुन का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते ही यूरोप गई थीं मुनमुन

मुनमुन को ट्रैवलिंग बहुत पसंद है और वो अक्सर अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने जाया करती हैं। उन्होंने लगभग एक हफ्ते पहले ही अपनी यूरोप ट्रिप शुरू की थी, लेकिन इस एक्सीडेंट की वजह से उन्हें बीच में ही घर लौटना पड़ रहा है।

मुनमुन ने 2004 में किया था टीवी डेब्यू

मुनमुन दत्ता पुणे की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। फिर 2004 में जी टीवी के सीरियल हम सब बाराती से टीवी डेब्यू किया था। बाद में उन्हें फिल्म मुंबई एक्सप्रेस, हॉलिडे और ढिंचैक एंटरप्राइज में देखा गया था। मुनमुन के पिता का निधन हो चुका है और वे अपनी मां और भाई-बहनों के साथ मुंबई में ही रहती हैं।


 nd3pwm
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *