नोएडा की सड़क पर गुंडई: युवक को घेरा, फिर पीटा, गाली-गलौच की; पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद हुआ हमला

नोएडा की सड़क पर गुंडई: युवक को घेरा, फिर पीटा, गाली-गलौच की; पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद हुआ हमला

नोएडा में दबंगों ने एक युवक को पीटा। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो सेक्टर-63 इलाके के हजरतपुर वाजितपुर गांव का बताया गया। यहां आपसी विवाद को लेकर एक युवक जिसका नाम भोला बताया गया उसे जमकर पीटा गया। पुलिस के अनुसार ये वीडियो 5 नवंबर का है।

करीब 18 से 20 लोग पहले युवक को खींचकर सड़क पर लाते है। उसके साथ धक्का-मुक्की करते है। उसके कपड़े फाड़ते है। मारपीट करने लगते है। वह भागने का प्रयास करता है। मगर कुछ लड़के डंडा लेकर आते है और उसकी पिटाई करते है। DCP सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि ये मारपीट के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया था। जिसे शनिवार को वायरल किया गया। ये पूरी घटना 5 नवंबर की है। पीड़ित की ओर से शिकायत के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।


 t48iwx
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *