अलीगढ़: DM ने बुजुर्ग की आंखों का कराया फ्री ऑपरेशन

अलीगढ़: DM ने बुजुर्ग की आंखों का कराया फ्री ऑपरेशन

अलीगढ़ के DM ने एक बार फिर आमजनों की मदद करके मिसाल कायम की है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में फरियाद लेकर आए एक बुजुर्ग की न सिर्फ सहायता की, बल्कि उसकी आंखों का फ्री ऑपरेशन भी कराया। बुजुर्ग को आंखों से दिखना लगभग बंद सा हो गया था। इसके चलते वह फरियाद लेकर आया था।

कलेक्ट्रेट में जब DM इंद्र विक्रम सिंह ने बुजुर्ग को देखा तो वह उसके पास पहुंच गए। उन्होंने बुजुर्ग की परेशानी पूछी। उन्होंने DM को बताया कि उनके आगे पीछे कोई नहीं है और वह आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं। आंखों से दिखना बंद हो गया है, जिसके कारण काफी परेशानी आती है। इसके बाद DM ने तत्काल उनका ऑपरेशन कराया।

मजदूरी भी नहीं कर पा रहा था बुजुर्ग

सियाखास निवासी ओमवीर सिंह के परिवार में कोई नहीं है। वह अकेले हैं और मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। लेकिन, आंखों की रोशनी कम होने के कारण वह पिछले काफी समय से मजदूरी भी नहीं कर पा रहे थे। इसलिए वह DM के पास परेशानी लेकर आए थे।

वह कई बार DM से मिलने आए, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। लेकिन गुरुवार को उन्हें देखकर DM खुद ही उनके पास आ गए और परेशानी पूछी। जिसके बाद बुजुर्ग ने सारी बता बताई। DM ने तत्काल गांधी आई हॉस्पिटल के CMS को फोन किया और बुजुर्ग का फ्री ऑपरेशन करने के निर्देश दिए।

सरकारी गाड़ी से भेजा अस्पताल

DM ने गांधी आई हॉस्पिटल के CMS डॉ मधुप लहरी को निर्देश दिए कि बुजुर्ग की आंखों का फ्री ऑपरेशन किया जाए। जिसके बाद उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर बुजुर्ग को अस्पताल तक भेजा। जहां उसे तत्काल भर्ती किया गया और सफल ऑपरेशन किया गया।

CMS डॉ मधुप लहरी ने बताया कि बुजुर्ग की आंखों का सफल ऑपरेशन हो चुका है। इसके बाद वह अब दोनों आंखों से बेहतर तरीके से देख सकता है। उसे अस्पताल में ही भोजन और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। CMS ने बताया कि DM के निर्देशानुसार इससे पहले 2 अक्टूबर को शिविर लगाकर 117 लोगों की आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया था।


 98go21
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *