योगी कैबिनेट में 24 प्रस्ताव पास: गाजियाबाद, मेरठ में प्राइवेट यूनिवर्सिटी मंजूर

योगी कैबिनेट में 24 प्रस्ताव पास: गाजियाबाद, मेरठ में प्राइवेट यूनिवर्सिटी मंजूर

यूपी की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को हुई। इसमें 24 अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी। यूपी की पर्यटन नीति से जुड़े प्रस्ताव भी पास हुआ है। इसमें प्रदेश में पुराने महलों को हेरिटेज होटल में बदलने के लिए सरकार मदद करेगी। वहीं विलेज स्टे के लिए ग्रामीण इलाकों में भी मदद की जाएगी। पुराने घरों को विलेज स्टे योजना के तहत सुधारने की भी योजना है। इससे यूपी में टूरिज्म बढ़ेगा।

संभल में बनेगा स्टेडियम, 5 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र

कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि संभल में स्टेडियम बनाने की भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि शीत कालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरु होगा। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की तीन वाहिनी के वाहनों की व्यवस्था की गई है। जिसमें 244 नए वाहन खरीदे जाएंगे। पुराने वाहनों को नीलाम किया जाएगा।

गाजियाबाद और मेरठ में निजी विश्वविद्यालय खुलेंगे

2 निजी विश्वविद्यालय का प्रस्ताव पास किया गया है। इसमें पहला HRIT गाजियाबाद और दूसरा महावीर विश्वविद्यालय मेरठ है। संजय गांधी स्नातकोत्तर विश्वविद्यालय में क्रिटिकल केयर के 12 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। अब तक क्रिटिकल केयर के 20 बेड हैं। इसके बाद क्रिटिकल केयर के 32 बेड हो जाएंगे।

रामपुर और सहारनपुर में एटीएस मुख्यालय की जमीन पर लगी मुहर

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार से आए हुए प्रावधानों में 79 में से 74 फायर सेफ्टी धाराओं को स्वीकार किया है। रामपुर और सहारनपुर में एटीएस मुख्यालय के लिए जमीन दी गई है। एटीएस के लिए सहारनपुर में सिंचाई विभाग 28 एकड़ की जमीन दे रहा है। वहां जल्द काम शुरू हो जाएगा।

ट्रेनी जज का कार्यकाल अब 2 साल का होगा

हाई कोर्ट के ट्रेनी जज के कार्यकाल को 1 साल से बढ़ाकर 2 साल कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमान नीति में संशोधन किया गया। इसके तहत 40 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। राज्य में तीन उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाएंगे। 4 लाख रोजगार भी दिए जाएंगे।

सोलर प्लॉट के लिए SC-ST किसानों को 100% छूट

घर पर लगने वाले सोलर रूफटॉप पर भी छूट दी जाएगी। शिक्षण संस्थाओं को सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को नई ऊर्जा नीति से फायदा दिया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति के किसानों सोलर प्लांट को 100% छूट देंगे। अन्य किसानों को 90% की छूट दी जाएगी।

ऊर्जा के क्षेत्र में 30 हजार नई जॉब के लिए 7700 करोड़ खर्च होंगे

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सोलर पार्क बनाने के लिए सरकारी भूमि को 1 रुपए प्रति एकड़ की लीज पर दिया जाएगा। सभी नगर निगम को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का भी काम किया जाएगा। जिसमें अयोध्या पर हमारा विशेष ध्यान है।

सूर्य वित्त योजना के तहत 30 हजार नई जॉब दी जा रही है। इसमें करीब 7700 करोड़ खर्च होंगे।


 zp2omq
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *