अनिल कपूर ने एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज के नए एपिसोड में फैन्स को अपने घर का पूरा नजारा दिखाया है। इस एपिसोड में उनके साथ बेटे हर्षवर्धन कपूर भी नजर आए। पहले अनिल कपूर से यहां एक अपार्टमेंट खरीदा था, जो फर्स्ट फ्लोर पर था और फिर दूसरा,तीसरा फ्लोर और अब ग्राउंड भी खरीद लिया। उन्होंने दिखाया कि किस फ्लोर को कैसे सजाया है। इस वीडियो में अनिल अपने इस शानदार घर के बारे में बातचीत करते हुए दिखाई दिए। अनिल ने बताया कि वह अपने इस घर में पहली बार तब आए जब सोनम कपूर का जन्म हुआ था। उन्होंने आगे कहा की क्या होता कि लोग बंगले को अपना बिल्डिंग बनाते हैं, लेकिन मेरे लिए ये अलग था। मैंने बिल्डिंग को बंगले में बदल दिया। उन्होंने कहा, एक घर खरीदने का सपना था इसलिए पहला घर हम पांच के बाद जो पैसे मिले उससे लिया। सुनीता प्रेग्नेंट थीं और सोनम का जन्म हुआ और फिर हम यहां आए। यहीं से हमारे घर की जर्नी शुरू हुई। वीडियो में अनिल का आलीशान जिम, टेरेस गार्डन दिखा जहां हर तरफ पौधे ही पौधे दिख रहे। टेरेस गार्डन के बारे में बात करते हुए अनिल कहते हैं कि उनकी पत्नी सुनीता और उनकी मां को पेड़ पौधों से बहुत प्यार है
अनिल कपूर ने कराया होम टूर: खूबसूरत टेरेस गार्डन, जिम, बेहद लग्जरी है घर का हर हिस्सा



