मां बनने के बाद आलिया ने शेयर की पहली फोटो

मां बनने के बाद आलिया ने शेयर की पहली फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। पिछले हफ्ते ही एक्ट्रेस को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था, जहां मां बनने के बाद उन्हें पहली बार घर जाते हुए स्पॉट किया गया था। इसी बीच हाल ही में मां बनने के बाद आलिया ने पहली बार अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। हालांकि इस फोटो में आलिया का फेस नहीं दिखा रहा है।

आलिया ने शेयर की फोटो

दरअसल 15 नवंबर की सुबह आलिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। तस्वीर में आलिया ब्लर दिख रही हैं, वहीं पूरा फोकस उनके मग पर है। मग पर Mama लिखा हुआ है। फोटो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- ये मैं हूं। आलिया की इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस उन्हें मां बनने की बधाईयां दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आलिया की हेल्थ के बारे में पूछा, तो कई लोगों ने उन्हें बेटी की फोटोज शेयर करने की रिक्वेस्ट की है।

जल्द ही काम पर वापस लौटेंगी आलिया

13 नवंबर को आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट अनाउंस की थी। आलिया ने करण जौहर के पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा था कि वो इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आलिया इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। प्रेग्नेंसी के बाद यह आलिया की पहली फिल्म होगी।

फिल्म में दिखेगी लीजेंड्री स्टारकास्ट

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखाई देंगे जबकि धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को न्यू एज रोमांटिक फिल्म बताया जा रहा है।

हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है - आलिया

आलिया ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अपनी बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा था- हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। आलिया और रणबीर की तरफ से प्यार, प्यार, प्यार।

शादी के 2 महीने बाद की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली। शादी के 2 महीने बाद यानी 27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।


 q6vwsj
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *