New Delhi: PM मोदी ने केंपेगौड़ा की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

New Delhi: PM मोदी ने केंपेगौड़ा की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने कर्नाटक की एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि एक बहुत ही खास दिन पर बेंगलुरू पहुंचा हूं। यह एक ऐसा दिन है जिस दिन राष्ट्र के दो महान सपूतों- संत कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की जयंती होती है। मैं उन दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज कर्नाटक और देश की 2 महान संतानों की जन्म जयंती है। संत कनकदास जी ने हमारे समाज को मार्गदर्शन दिया तो ओनके ओबव्वा ने हमारे गौरव और संस्कृति के लिए अपना योगदान दिया। 

पीएम मोदी ने कहा कि हम बेंगलुरू के, कर्नाटक के विकास और विरासत दोनों को और सशक्त कर रहे हैं। आज कर्नाटक को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत ट्रेन मिली है। कर्नाटक के लोगों को अयोध्या और काशी के दर्शन कराने वाली भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन की भी आज शुरुआत हुई है। आज केंपेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल का भी उद्घाटन हुआ है। भारत अपने स्टार्टअप के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, और भारत को स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने में बेंगलुरु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


 2lql41
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *