सगाई की अफवाह पर मलाइका का रिएक्शन: शादी के लिए नहीं रियालिटी शो के लिए किया है हां

सगाई की अफवाह पर मलाइका का रिएक्शन: शादी के लिए नहीं रियालिटी शो के लिए किया है हां

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप हैं। फैंस के बीच दोनों की शादी को लेकर अक्सर खबरें सामने आया करती हैं। हाल ही में मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि कपल ने सगाई कर ली है। मालाइका के इस पोस्ट पर फैंस और करीबी उन्हें जमकर बधाइयां देने लगे। इसी बीच शादी की खबरों पर मलाइका का रिएक्शन भी सामने आया है। पोस्ट में मलाइका ने बताया कि उन्होंने अपने नए रियलिटी शो के लिए हामी भरी है।

रियलिटी शो में नजर आएंगी मलाइका

शादी की अफवाह के बीच मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग शो के बारे में जानकारी दी है। पोस्ट शेयर करते हुए मलाइका ने कहा- हां मैंने डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आने वाले रियलिटी शो मूविंग मलाइका के लिए हा कर दी है। जहां आपको मेरे बारे में और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। आप को क्या लगा, मैं अपने रियलिटी शो की बात कर रही थी, जो कि 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

मलाइका ने फोटो शेयर कर दिया शादी का हिंट

दरअसल मलाइका अरोड़ ने सोशल मीडिया पर शर्माते हुए फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस पहले हुए नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुे मलाइका ने लिखा- मैंने हां कर दी है। मलाइका के इस कैप्शन को पढ़ते ही लोगों ने मान लिया कि उन्होंने अर्जुन को शादी के लिए हां कर दी है। सोशल मीडिया पर मलाइका को ढेरों बधाईयां मिलने लगीं।

क्या मलाइका ने अर्जुन से कर ली है इंगेजमेंट

दरअसल जून में मलाइका अर्जुन के साथ वेकेशन पर गई थीं। एक्ट्रेस ने ट्रिप की वीडियोज शेयर की थी। उस वक्त मलाइका ने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए विडियो शेयर की थी। मालाइका की उस पोस्ट के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने इंगेजमेंट कर ली है। हालांकि, इस पर मलाइका का कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया था।

साल 2019 में ऑफिशियल किया था रिलेशन

अर्जुन और मलाइका कई सालों से रिलेशनशिप हैं। साल 2019 में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मलाइका ने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। जब कपल ने इस बात की घोषणा की थी तब उन्हें एज गैप के चलते सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मीडिया और फैंस से कपल को काफी प्यार मिला।

2017 में अगल हुए अरबाज और मलाइका

अरबाज और मलाइका का 2017 में तलाक हो गया था। इनके तलाक की वजह मलाइका और अर्जुन के बीच बढ़ रही नजदीकियां थीं। मलाइका ने तलाक के बदले अरबाज से एलिमनी अमाउंट के तौर पर 10 करोड़ रुपए मांगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका 10 करोड़ रुपए से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं थीं। वहीं, अरबाज ने मलाइका को एलिमनी अमाउंट के तौर 15 करोड़ रुपए दिए थे।


 1p4jve
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *