UP की सबसे साफ हवा काशी में, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण ज्यादा

UP की सबसे साफ हवा काशी में, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण ज्यादा

ठंडक बढ़ने के साथ यूपी में प्रदूषण की स्थिति बदतर होती जा रही है। हालांकि, आज उत्तर प्रदेश की सबसे साफ हवा वाराणसी की रही। यहां आज सुबह का AQI यानी कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 103 अंक दर्ज किया गया। वहीं, यूपी की सबसे खराब हवा ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रही। इनके AQI 356 और 340 अंक है।


वाराणसी में आज सबसे साफ हवा अर्दली बाजार में दर्ज की गई। यहां का AQI 91 अंक, तो वहीं दूसरे स्थान पर BHU कैंपस रहा। यहां का AQI 93 अंक दर्ज किया गया। सबसे प्रदूषित हवा भेलूपुर में बह रही है। यहां का AQI 124 अंक और मलदहिया AQI 105 अंक के साथ दूसरा सबसे प्रदूषित इलाका रहा।


पारा के साथ प्रदूषण भी आ रहा नीचे

BHU के पर्यावरणविद डॉ. कृपा राम ने बताया कि ठंड में तापमान नीचे आने के साथ ही प्रदूषण का ग्राफ ऊपर उठता जाएगा। वाराणसी में स्थिति काफी ठीक है। दिल्ली और वेस्ट यूपी में तो प्रदूषण की वजह से धुंध ही छाई रहती है।


यूपी के 12 शहरों में हवा की स्थिति

शहर AQI

ग्रेटर नोएडा 356

गाजियाबाद 340

कानपुर 216

लखनऊ 180

मेरठ 179

आगरा 178

गोरखपुर 174

झांसी 174

प्रयागराज 167

मुरादाबाद 134

बरेली 132

फिरोजाबाद 109

एयर क्वालिटी इंडेक्स का मानक


AQI मानक

0-50 अच्छा

51-100 संतोषजनक

101-200 थोड़ा प्रदूषित

201-300 खराब

301-400 बहुत खराब

401- 500 खतरनाक

अब जानें वाराणसी के मौसम का हाल

वाराणसी में ठंड अब कंपाने लगी है। बुधवार सुबह तापमान 18°C रहा, वहीं मंगलवार को यह न्यूनतम 16°C तक पहुंचा था। कोहरा, धुंध और ओस नहीं पड़ रही है। यहां तक हवा भी बंद है। रात में बाइक से आने-जाने वाले अब बिना गर्म कपड़े के नहीं चल रहे हैं। रातों में कंबल के बाद अब रजाई का भी इस्तेमाल होने लगा है। देर शाम और सुबह ठंड के मारे लोग घरों में रह रहे हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले सप्ताह भर में मौसम साफ रहेगा। कोहरा और हवा चलने की भी उम्मीद न के बराबर है। जल्द ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आने वाली पछुआ हवा पारा को 4-6°C तक लुढ़का सकती है।


 so1unz
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *