झांसी में मुलायम सिंह की स्मृति में बनेगा म्यूजियम: सपा पूर्व सांसद अपने खर्च पर कराएंगे कंस्ट्रक्शन

झांसी में मुलायम सिंह की स्मृति में बनेगा म्यूजियम: सपा पूर्व सांसद अपने खर्च पर कराएंगे कंस्ट्रक्शन

झांसी में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की याद में म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें बुंदेलखंड के 7 जिलों से जुड़ी उनकी यादों को संजोया जाएगा। म्यूजियम का निर्माण कोई और नहीं, बल्कि उनके करीबी रहे सपा के पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव अपने खर्चे पर गढ़मऊ रोड पर कराएंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।

बुंदेलखंड से जुड़ी सभी यादों को संजोया जाएगा मुलायम सिंह के निधन के बाद अखिलेश यादव ने सैफई में मुलायम सिंह का संग्रहालय बनाने की घोषणा की थी। अब झांसी में भी उनकी स्मृति में म्यूजियम बनाने की योजना पर काम किया जाने लगा है। इसमें बुंदेलखंड से जुड़ीं उनकी सभी यादों को संजोया जाएगा। म्यूजियम में मुलायम सिंह के बुंदेलखंड के सभी दौरों का फोटो समेत रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। क्षेत्र के विकास के लिए मुलायम सिंह की ओर से किए गए कार्यों को भी फोटो व मॉडल के जरिए दर्शाया जाएगा। म्यूजियम में पुराने समाजवादियों के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा। म्यूजियम का निर्माण मुलायम के करीबी और पार्टी के लंबे समय तक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव द्वारा स्वयं के खर्चे से गढ़मऊ रोड पर किया जाएगा। इसका प्लान तैयार किया जाने लगा है।मुलायम सिंह ने बुंदेलखंड काे कई सौगातें दी समाजवादी पार्टी के प्रदेश के मजबूत गढ़ों में से बुंदेलखंड भी एक है। शुरुआत से ही मुलायम सिंह ने बुंदेलखंड से लगाव रहा है। झांसी समेत बुंलेदखंड के सातों जिलों में उनका खूब आना जाना रहा है। 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर मुलायम सिंह ने बुंदेलखंड विकास निधि की शुरुआत की थी। तब उन्होंने 5 करोड़ का बजट दिया था। दूसरी में सीएम बनने पर 25 करोड़ और तीसरी बार सत्ता मिलने पर निधी का बजट बढ़ाकर 50 करोड़ रुपए कर दिया था। अब यह निधि बढ़कर 200 करोड़ पर पहुंच गई है। इसके अलावा भी उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं की सौगात दी थी। जल्द म्यूजियम बनकर तैयार होगा पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा बुंदेलखंड के विकास को प्राथमिकता पर रखा। क्षेत्र के विकास की उन्होंने कई सौगातें दीं। इसी के चलते उनकी स्मृति में यहां म्यूजियम बनाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार हो रही है। जल्द ही म्यूजियम बनकर तैयार हो जाएगा।


 4g8poy
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

Leave a Reply

Required fields are marked *