केंद्र सरकार ने बढ़ाई हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा

केंद्र सरकार ने बढ़ाई हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें अब सीआरपीएफ की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्हें यह सुरक्षा अब पूरे भारत में प्रदान की जाएगी। फिलहाल हिमंत बिस्वा सरमा के पास पूर्वोत्तर में जेड श्रेणी की सीआरपीएफ की सुरक्षा उपलब्ध थी। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की सलाह के बाद हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा की समीक्षा की गई थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। 


हिमंत बिस्वा सरमा के मौजूदा जेड कैटेगरी की सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है और इससे जेड प्लस कर दिया गया है। आपको पता था कि गृह मंत्रालय समय-समय पर लोगों की सुरक्षा समीक्षा करता है। हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा की समीक्षा के बाद उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है। कुछ दिन पहले ही हमने देखा था कि तेलंगाना में जिस तरीके से हिमंत बिस्वा सरमा के संबोधन के दौरान एक शख्स उनके मंच पर चढ़ गया था और उनसे माइक छीनने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद से खूब बवाल भी बढ़ा था। इसके अलावा हिमंत बिस्वा सरमा जिस तरीके से एक घर में विशेष के खिलाफ हमलावर रहते हैं। उससे भी वह कट्टरपंथियों के निशाने पर बने हुए हैं। यही कारण है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

पिछले दिनों मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की भी सुरक्षा बढ़ा दे गई थी। खुफिया जानकारी के बाद से गृह मंत्रालय ने मुकेश अंबानी की सुरक्षा बढ़ाई थी। 2013 में उन्हें सीआरपीएफ कमांडोज के जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। हाल में मुकेश अंबानी और उनके परिवार को कुछ धमकियों के बाद से सुरक्षा में वृद्धि की गई है। जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी में अब हिमंत बिस्वा सरमा के साथ 50 से अधिक कमांडो रहेंगे। अगर वह देश के भीतर कहीं भी यात्रा करते हैं तो यह सुरक्षा व्यवस्था उनके लिए मौजूद रहेंगे। 2017 में उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। 


 2qrl94
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 f3qjw4
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *