राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नमक वाले बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज के ट्वीट का भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। वाराणसी में सिगरा स्थित शहीद उद्यान के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने उदित राज के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग की कि उदित राज अपने बयान को लेकर माफी मांगे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी भी उदित राज के बयान को लेकर माफी मांगे। उदित राज का बयान उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। क्या कहा था राष्ट्रपति और फिर उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में गुजरात दौरे पर गई थीं। वहां उन्होंने साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की थी। इसके बाद उन्होंने वहां एक कार्यक्रम कोमें कहा था कि गुजरात में देश का 76 प्रतिशत नमक बनाया जाता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सभी देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं।इसे लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट किया था कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा। इसके बाद उदित राज ने एक और ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिए निजी है। कांग्रेस पार्टी का नहीं है। द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया और आदिवासी के नाम से वोट मांगा। राष्ट्रपति बनने से क्या वे आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी है। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप हो जाते हैं। उदित राज ने बहुत ही गलत किया है वाराणसी में उदित राज के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता हेमंत राज ने गुरुवार की रात कहा कि उनकी मानसिकता और सोच कैसी है, यह उनके बयान और ट्वीट से समझा जा सकता है। ऐसा नेता दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचितों को आगे बढ़ते हुए देखना नहीं चाहते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष की एक मिसाल है। उनके बारे में अनर्गल बयानबाजी करके उदित राज ने बेहद ही गलत काम किया है। उदित राज और कांग्रेस पार्टी इसके लिए देश के लोगों से माफी मांगें।
वाराणसी: BJP कार्यकर्ता बोले- राष्ट्रपति को लेकर गलत बयानबाजी करने वाले कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी माफी मांगे



