घर में फर्श धंसने से बुजुर्ग महिला घायल वासवेशन के पास फर्श की टाइल के साथ 6 फुट नीचे धंसी चली गई महिला

घर में फर्श धंसने से बुजुर्ग महिला घायल वासवेशन के पास फर्श की टाइल के साथ 6 फुट नीचे धंसी चली गई महिला

आगरा में एक बुजुर्ग महिला घर के अंदर वासवेशन के पास खड़ी थीं तभी फर्श धंसक गया। फर्श की टाइल के साथ वह करीब 6 फुट नीचे धंसी चली गईं। उनके पैर में फ्रेक्चर हो गया है। लोगों ने बिल्डर के नारेबाजी करते प्रदर्शन किया। मामला शाहगंज के पथौली क्षेत्र का है। यहां तुलसी बट विला कॉलोनी हैं। विला नम्बर 88 में बुजुर्ग महिला रूपम सक्सेना साफ-सफाई के करने के बाद वास वेशन के पास खड़ी थीं। तभी उनके नीचे से फर्श धंसक गया और वह करीब 6 गहरे गड्ढे में नीचे चली गईं। उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग मदद के लिए दौड़े और किसी तरह उन्हें बाहर निकाल लिया।


सीवेज लाइन के पास धंसा फर्श दीवारों में भी दरार

लोगों ने बताया कि जहां फर्श नीचे धंसा है वहां से सीवर लाइन गुजर रही है। आरोप है कि बिल्डर ने दीवार के किनारे मकानों के अंदर से सीवर लाइन निकाल दी है। इसलिए यह हादसा हुआ। लोगों का यह भी आरोप था कि सीवेज ट्रीटमेंट के लिए बिल्डर ने कोई व्यवस्था नहीं की है। कॉलोनी के बाहर खुले में सीवेज जमा हो रहा है जिससे यहां का वातावरण दूषित हो रहा है।


बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप नारेबाजी

कॉलोनी में रह रहे आरके गौतम वीरेंद्र शर्मा उपेंद्र सिंह सेंगर आदि का आरोप है यहां विला बनाते समय बिल्डर राजकुमार अग्रवाल और उनके पुत्रों ने लारवाही बरती है। उनके द्वारा यहां सीवेज सिस्टम सही नहीं कराया गया। यहां की अव्यवस्थाओं लेकर उनसे कई बार शिकायत की गई। हर बार वह टालमटोल रवैया अपनाते रहे हैं। आज एकदम से अंदर फर्श 6 फुट गहरा धंस गया। इस प्रकार का खतरा सभी मकानों में बना हुआ है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलोनी के सभी लोगों ने मिलकर बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Leave a Reply

Required fields are marked *