गोवर्धन में बारिश से धान की फसल बर्बाद पानी में डूब गई धान की फसल कटाई में खर्च हो रहे दोगुने रुपए

गोवर्धन में बारिश से धान की फसल बर्बाद पानी में डूब गई धान की फसल कटाई में खर्च हो रहे दोगुने रुपए

गोवर्धन में 3 दिन से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से कस्बे के आसपास की लगभग 70 बीघा धान की फसल नष्ट हो गई। किसानों को अब आलू व रबी की फसल की बुवाई में देरी की आशंका है।


बारिश ने गांव अडींग के किसानों की कमर तोड़ दी है। प्रकृति की मार से किसानों को चिंता में डाल दिया है।


किसानों की मेहनत पर फिरा पानी


बारिश ने खेतों में तैयार हो चुकी धान की फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों ने कहा कि बारिश से फसल 75 प्रतिशत तक बर्बाद हो चुकी है। किसान बरसात के पानी में डूबे खेतों में गिर चुके धान की फसल को किसी तरह काटकर उसे सड़कों व खुले स्थानों पर सुखाने को मजबूर हैं।


पैदावार अच्छी होने की थी उम्मीद


किसानों के अनुसार धान की फसल पर शुरुआती दौर से ही मौसम ने साथ दिया। इस समय फसल लहलहा रही थी। पैदावार काफी अच्छी होने की उम्मीद थी। लेकिन लगातार बारिश से उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से धान की फसल पानी में डूब गई है। अब किसानों को समय से आलू की खेती सहित रबी फसल के लिए खेत को तैयार करना मुश्किल हो जाएगा।


गहराई वाले खेत में पानी भरे रहने से धान की कटाई में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल पूरी तरह पक चुकी है। किसान दोगुनी मजदूरी देकर धान की कटाई कराने को मजबूर हैं। अडींग के किसान सहाब सिंह निरंजन मनोज केदार भोला रामबाबू कमल सिंह भगवान सिंह नेम सिंह मुकेश दिनेश और संजय आदि ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Required fields are marked *