सहारनपुर में लुटेरी दुल्हन सहित साथी गिरफ्तार:हरियाणा उत्तराखंड और UP में फैला है नेटवर्क

सहारनपुर में लुटेरी दुल्हन सहित साथी गिरफ्तार:हरियाणा उत्तराखंड और UP में फैला है नेटवर्क

बॉलीवुड में लुटेरी दुल्हन को लेकर कई फिल्में बन चुकी हैं। यूपी में हकीकत में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इसमें दुल्हन शादी से पहले या फिर शादी की रात को ही फरार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर के थाना चिलकाना के बांव पंचकुआ का सामने आया है। जहां 2 सितंबर को पंचकुआ के रहने वाले प्रवीण से गीता उर्फ सलोनी की शादी हुई। इसके बाद 6 सितंबर को गीता उर्फ सलोनी दुल्हन वापस चली गई। मामले में प्रवीण ने 7 सितंबर को लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा चिलकाना थानाक्षेत्र के पंचकुआ के रहने वाले प्रवीण कुमार ने लुटरी दुल्हन गीता उर्फ सलोनी और उसके साथी अफजाल, नाजमा निवासी मोहल्ला टांडा जिला उधमसिंह नगर, संजय निवासी गांव पदार्था, कंवर सिंह, राजकुमार निवासी कुंजा बहादुरपुर खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रवीण का आरोप है कि आरोपियों ने उसे अपने जाल में फंसाया। उससे कहा कि वह उसकी शादी करा देंगे। इसकी एवज में उससे तीन लाख रुपए मांगे गए। महिला का बनाया था फर्जी आधार कार्ड आरोपियों ने गीता नाम की महिला का फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया हुआ था। प्रवीण के साथ आरोपियों ने गीता की शादी कर दी। गीता की ससुराल में अशफाक उसका भाई बनकर गया। उसने कहा कि मां बीमार है इसलिए गीता को बुलाया है। गीता ने प्रवीण के घर से ज्वेलरी कैश रात में ही उठाकर रख लिया था। वह अशफाक के साथ प्रवीण के घर से निकल गई। प्रवीण ने उनकी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिले। बाद में पता चला कि इनका एक गिरोह है और वह धोखाधड़ी करके शादी करते हैं और लोगों को लूटते हैं। हरियाणा उत्तराखंड तक की हुई है लूट एसएसपी विपिन ताडा का कहना है गिरोह के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों समेत उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों से भी इस तरह की वारदात की हुई है। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और उत्तराखंड में मुकदमे दर्ज हैं या नहीं ये देखा जा रहा है। गीता 50% पैसा अपने पास रखती थी और बाकी पैसा गिरोह में बांट देती थी।ज्यादा उम्र के युवक बनते हैं शिकार अभी तक कई मामलों में सामने आया है कि लड़की पक्ष में माता पिता से लेकर सब रिश्ते फर्जी होते हैं। ये लोग ज्यादा उम्र के युवकों को अपने जाल में फंसाते हैं। युवती की शादी रीति-रिवाज के साथ कराई जाती है। मगर टारगेट सिर्फ जेवरात और नकदी पर रहता है। ज्यादातर मामलों में लुटेरी दुल्हन सुहागरात को ही ससुराल पक्ष के लोगों को नशीला पदार्थ पिला देती है और सारा सामान लेकर चंपत हो जाती है। ज्यादातर मामलों में प्रेम संबंध भी सामने आए हैं। यह हैं यूपी के मामले देवबंद में 22 मार्च 2022 की रात में दुल्हन सब कुछ लेकर फरार हो गई। मुजफ्फरनगर के राजवीर के साले प्रदीप की उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहने वाली एक युवती से शादी हुई। शादी से अगले दिन प्रदीप अपनी पत्नी को हरियाणा के करनाल में अपने घर ले जा रहा था। देवबंद में युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर दुल्हन जेवरात लेकर फरार हो गई। औरेया में 19 मार्च 2022 को लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे के पूरे परिवार को चकमा दिया। शादी के 20 दिन बाद पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह जाते समय ससुराल से जेवर और 50 हजार रुपए भी ले उड़ी। गोरखपुर में भी शादी के चक्कर में लोग लुटेरी दुल्हन का शिकार हो रहे हैं। 31 दिसंबर 2021 को तीन महिलाओं ने एक युवक को शादी के लिए बुलाया। शादी के खर्च के नाम पर लाखों रुपए लिए। फिर बारात आने से पहले ही ताला बंद कर फरार हो गईं। उधर जिस लड़की से शादी कराने की बात हुई थी वह भी शादीशुदा निकली। बारात पहुंची तो लड़की का पति भी आ गया। गोरखपुर के ही तुर्कमानपुर मोहल्ले के रहने वाले मनीष ने कोरोना गाइडलाइन को पालन करते हुए अप्रैल 2021 में शादी की थी। 29 मई 2021 को लुटेरी दुल्हन ने रात के अंधेरे में अपने प्रेमी को बुलाया। शादी के एक महीने बाद रात के अंधेरे में आभूषण नकदी समेत 15 लाख का सामान लेकर फरार हो गई। मुजफ्फरनगर के एक युवक ने 13 सितंबर, 2021 को ज्वालापुर की एक तलाकशुदा महिला से शादी की। लड़के पक्ष की मुलाकात एक महिला से ज्वालापुर मार्केट में हुई। लड़के की शादी की बात उठी। अनजान महिला ने एक से रिश्ते की बात चलाई। शादी भी हो गई। महिला शादी के अगले ही दिन जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई।लखीमपुर खीरी के एक युवक की हैदराबाद की लड़की से 22 अप्रैल 2021 को शादी हुई। 13 जून को दुल्हन अपने पति के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में दुल्हन ने पति से सिर दर्द का बहाना किया। दूल्हा मेडिकल से दवा लेने गया तो दुल्हन अपने प्रेमी के साथ आभूषण और नगदी दोनों लेकर बाइक से फरार हो गई। फर्रुखाबाद में 15 मार्च 2021 को नई नवेली दुल्हन अपनी ससुराल से कीमती सामान चुरा कर गायब हो गई। गरीब परिवार की लड़की से किसान ने अपने बेटे की शादी की थी। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी व्यवस्था के लिए 30 हजार रुपए भी दिए। मंदिर से शादी कर घर पहुंची दुल्हन कुछ ही घंटों में सारा कैश और गहने लेकर फरार हो गई।

सहारनपुर की एक युवती से रुड़की का युवक दोस्ती कर बैठा। दोस्ती प्यार में बदल गई और बात शादी तक पहुंच गई। 13 अक्टूबर 2019 को दोनों की शादी हो गई। मगर दुल्हन ने फिल्मी स्टाइल में सुसराल के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई।

कौशांबी में तो दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया जिसको सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। सुहागरात को ही दुल्हन ने दांत से दूल्हे का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इसके बाद उसे बेड पर तड़पता छोड़ दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।


 nj74a1
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *