महारानी एलिजाबेथ II के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के द्रौपदी मुर्मू यूनाइटेड किंगडम जाएंगी

महारानी एलिजाबेथ II के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के द्रौपदी मुर्मू यूनाइटेड किंगडम जाएंगी

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचा उनके ताबूत को अंतिम रात बकिंघम पैलेस में रखा गया। महारानी के ताबूत को चार दिन के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यूनाइटेड किंगडम जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौरदी मुर्मू 17 से 19 सितंबर 2022 को भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन जाएंगी। 


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत ने 11  सितंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस भी घोषित किया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12 सितंबर को यहां ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया और भारत की ओर से संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति मुर्मू उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


 q33u9t
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 6sqc4i
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *