सरकार ने Microsoft Edge को अपडेट करने की सलाह दी जानिए कैसे अपडेट करें ब्राउजर
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक नोडल एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-IN) ने माइक्रोसॉफ्ट एज वेब ब्राउजर के यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने दावा किया है कि ब्राउजर कई खामियां पाई गई हैं. एजेंसी का कहना है कि यह खामियां हैकर्स को सिक्योरिटी रीस्ट्रिक्शन्स को दरकिनार करने और टारगेटेड सिस्टम पर मनमाने कोड को execute करने की अनुमति दे सकती हैं. Read More
