20 साल से सरकारी स्कूल का नहीं है रास्ता कीचड़ से होकर जाते हैं बच्चे-टीचर
चंदौली के सदर ब्लॉक क्षेत्र के मसौनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों और शिक्षकों को स्कूल आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। बरसात के सीजन में छात्र और शिक्षक किसी प्रकार से खेत की मेड़ से होते हुए स्कूल जाते है। हालांकि दो दशक से अधिक समय से स्कूल बनने के बाद भी रास्ते का निर्माण नहीं होना लोगों के लिए दुखद है। इस ओर किसी अधिकारी का ध्यान तक नहीं जा रहा है।
