बाढ़ वाले इलाकों में घर तक पहुंचेंगे डॉक्टर वाराणसी में शुरू डोर-टू-डोर मेडिकल सुविधा
वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब डोर-टू-डोर मेडिकल सुविधा दी जा रही है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की 16 टीम को तैनात किया है। वहीं वाराणसी की 19 बाढ़ चौकियों पर इलाज आदि का काम भी पहले जैसे चलता रहेगा। बोट के जरिए टीम ने बाढ़ पीड़ितों के घर तक पहुंच कर इलाज और दवाओं का वितरण शुरू भी कर दिया है।
.....
