Uttar Pradesh

नई सड़क में पड़ी दरार PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में फोरलेन के निर्माण में बड़ी लापरवाही

नई सड़क में पड़ी दरार PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में फोरलेन के निर्माण में बड़ी लापरवाही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में फुलवरिया-लहरतारा फोरलेन के निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आई है। वरुणा नदी पर इमिलिया घाट पर बने पुल की नई बनी सड़क में दरार आ गई है। अभी इसका लोकार्पण भी नहीं हुआ है। इसे लेकर फुलवरिया इलाके के कुम्हारपुरा में रहने वाले भाजपा के लोहता मंडल के मीडिया प्रभारी अजय वर्मा प्रजापति ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।


उन.....

Read More
छत पर सो रहे टेंट व्यवसायी की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने क्षेत्र के युवक पर लगाया आरोप

छत पर सो रहे टेंट व्यवसायी की इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने क्षेत्र के युवक पर लगाया आरोप

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बीती रात परिवार के साथ छत पर सो रहे टेंट व्यवसायी के सर में बदमाशों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


जानकारी के मुताबिक थाना शाहगंज के प्रकाश नगर निवासी सुमेर सिंह 37 वर्ष पूर्व में जूते का काम करता था। कुछ माह पूर्व उसने टेंट हा.....

Read More
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा यात्रियों को लेकर जा रही प्राईवेट बस DCM से टकराई

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा यात्रियों को लेकर जा रही प्राईवेट बस DCM से टकराई

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज हादसा हो गया। प्राइवेट बस सामने से जा रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बस सवार करीब दर्जन भर यात्री घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 79 की है। शनिवार सुबह प्राईवेट बस सवारी को लेकर जा रही थी की सामने जा रही डीसीएम से वो जा टकराई।


ब.....

Read More
रामलला के अष्टकोणीय मंदिर कमल की डिजाइन वाला गर्भगृह दिसंबर 2023 तक पूरा होगा

रामलला के अष्टकोणीय मंदिर कमल की डिजाइन वाला गर्भगृह दिसंबर 2023 तक पूरा होगा

रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के गर्भगृह की तस्वीर जारी की हैं। इसमें राम लला का अष्टकोणीय मंदिर की डिजाइन है। दिसंबर 2023 तक पूरा होने वाले गर्भगृह की कमल जैसी डिजाइन अब दिख रही है 


गर्भगृह के दर्शन के लिए तैयार हो रहे दरवाजे

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम भक्तों के लिए राम झरोखा साल भर पहले से बना रखा है। रामलला के दर्शन के जाने वाले.....

Read More
वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से 24 सेमी ऊपर

वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से 24 सेमी ऊपर

गंगा अब वाराणसी के लोगों को डराने लगी हैं। वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर बह रहीं हैं। शहर में गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है। वहीं गंगा और वरुणा नदी के किनारे की कॉलोनियों के मकान बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की रात 12 बजे गंगा खतरे के निशान यानी 71.26 मीटर को पार कर 71.29 मीटर पर आ गई थीं।


शनिवार की सुबह 6 बजे.....

Read More
काशी में दिलकश गाजीपुरी मुदस्सिर जौनपुरी और समर बनारसी दिलाएंगे कर्बला की याद

काशी में दिलकश गाजीपुरी मुदस्सिर जौनपुरी और समर बनारसी दिलाएंगे कर्बला की याद

करीब 1400 साल पहले कर्बला की जंग में शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में वाराणसी में कल दोपहर के 1 बजे 18 बनी हाशिम की ताबूत उठाई जाएगी। मुहर्रम माह के बीच वाराणसी के लल्लापुरा स्थित दरगाह ए फ़ातमान में अंजुमन हैदरी संगठन द्वारा इस काम का नेतृत्व किया जाएगा। ताबूत उठने के पहले मजलिसें आयोजित होंगी।


कलामे पाक से होगा मजलिस का आगाज

मजलिस का आग़ाज़ ताहिर .....

Read More
मेरठ पटाखा फैक्ट्री में आग के वक्त काम कर रही महिलाओं ने बयां किया खौफनाक मंजर

मेरठ पटाखा फैक्ट्री में आग के वक्त काम कर रही महिलाओं ने बयां किया खौफनाक मंजर

रठ के रोहटा क्षेत्र में शुक्रवार शाम पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में एक जिंदगी झुलसकर खाक हो गई। फैक्ट्री में काम करने वाला कर्मचारी संजय हादसे में जान गवा बैठा। महिलाओं ने 10 फुट ऊंची दीवार कूदकर खुद को बचाया। जिंदगी तो बच गई मगर मौत का वो मंजर इन महिलाओं की आंखों में अभी भी कायम है। फैक्ट्री में काम के वक्त अचानक हुए धमाके को देखने वाली महिलाओं ने दैनिक भास्कर को घटना की एक-एक बात बताई। आप भी.....

Read More
गाजियाबाद-बुलंदशहर में आज CM का दौरा कई किसान और विपक्षी दलों के नेता नजरबंद

गाजियाबाद-बुलंदशहर में आज CM का दौरा कई किसान और विपक्षी दलों के नेता नजरबंद

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद और बुलंदशहर जिले के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने मेरठ-हापुड़ का दौरा किया था। आज वे दोनों जिलों में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।


मुख्यमंत्री के दौरे में कोई विरोध-प्रदर्शन न होने पाए इसकी आशंका के चलते पुलिस ने गाजियाबाद में कई किसान नेताओं और विपक्षी दल के नेताओं को.....

Read More
शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

शामली जनपद की बाबरी थाना पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस गिरफ्तार आरोपी का इतिहास से खगलाने में जुट गई। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए काम्बिंग कर रही है। पकड़ा गया बदमाश जनपद की दर्जनों से ज्यादा किसानों की ट्यूवेल पर घटनाओं को अंजाम देने में संलिप्त था। Read More

प्रयागराज में मसाला कारोबारी का मर्डर दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था

प्रयागराज में मसाला कारोबारी का मर्डर दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था

प्रयागराज में नैनी में अरीवा कंपनी के सामने मसाला कारोबारी अमित जायसवाल की हत्या कर दी गई। अमित गल्ला मंडी नैनी में खाने के मसालों का कारोबार करता था। कारोबारी के सिर में गहरा घाव था। सड़क पर पड़ी लाश से कुछ दूर बाइक स्टैंड पर खड़ी मिली।


आस-पास के लोगों ने पुलिस से कहा कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी थी। मगर पुलिस घाव देखकर गन शॉट से इनकार कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्.....

Read More

Page 394 of 618

Previous     390   391   392   393   394   395   396   397   398       Next