New Delhi: फील्डिंग में भी कोहली का जवाब नहीं, अय्यर का कैच लपककर बनाया कीर्तिमान
विराट कोहली का आईपीएल 2024 में जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. कोहली ने केकेआर के खिलाफ 83 रन की पारी खेली. इस सीजन विराट का लगातार यह दूसरा अर्धशतक है. उन्होंने 59 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के लगाए. बैटिंग के बाद कोहली ने फील्डिंग में भी कमाल किया. उन्होंने वेंकटेश अय्यर का शानदार कैच लपककर अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया. विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं.....
Read More