नोएडा: पैथोलॉजी लैब में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा में एक पैथोलॉजी लैब में मंगलवार देर रात को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को बताया कि आग को बुझा लिया गया है और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया, घटना सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के एच- ब्लॉक में स्थित एक पैथोलॉजी लैब में देर रात 11 बजे हुई। दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
