New Delhi: Covid 19 की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री Dr. Mansukh Mandaviya ने सतर्क रहने के दिए निर्देश
अमेरिका, चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। इस इजाफे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने उच्चस्तरीय बैठक ली है। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर सरकार अब एक्शन मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि कोरोना वायरस अभी गया नहीं है इसलिए ऐहतियात बरतनी काफी जरुरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।
