IIM कोलकाता: आर्टिकल-370 को लेकर बोले एस जयशंकर- ऐसी राजनीति नहीं हो जिससे देश को नुकसान पहुंचे
कोलकाता: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि तत्कालीन राजनीति ऐसी नहीं होनी चाहिए कि देश की सीमाओं के लिए खतरा उत्पन्न हो या देश के व्यापक हितों को नुकसान पहुंचे. यहां भारतीय प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को दिया गया अस्थायी प्रावधान तत्कालीन राजनीति के चलते 70 सालों से अधिक समय तक बना रहा.
