मेघालय: 51 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, मादक पदार्थ, नकदी जब्त
मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ आर खारकोंगोर ने बुधवार को कहा कि चुनाव अधिकारियों ने राज्य में 51 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, मादक पदार्थ, नकदी और उपहार जब्त किए हैं। मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। एफ आर खारकोंगोर ने पीटीआई-से कहा, ‘‘ चुनाव अधिकारियों ने पूरे मेघालय में कुल 51.27 करोड़ रुपये की शराब, मादक पदार्थ, नकदी और उपहार जब्त किए हैं।’’
<..... Read More