Rajasthan: बूंदी में ट्रैक्टर ने लोगों को कुचला, दो लोगों की मौत
राजस्थान के बूंदी जिले में शुक्रवार को सड़क किनारे एक चबूतरे पर बैठे लोगों को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान लाभाखो गांव के रहने वाले गोपाल राठौर (38) और शंभूलाल बैरागी के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान उसी गांव के गोपाल धाकड़ और रामशंकर शर्मा के रूप में हुई।.....
Read More