ऋषभ शेट्टी की कांतारा को ऑस्कर में 2 नॉमिनेशन; राजमौली की RRR के बाद मिली और एक खुशखबरी
मुंंबई. साल 2022 की साउथ की हिट मूवी की बात करें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा बड़ी हिट के तौर पर सामने आई थी. अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खुशखबरी मेकर्स ने साझा की है. साल 2023 के ऑस्कर नॉमिनेशन में 2 कैटेगिरी में जगह मिल गई है. इस फिल्म ने ऑस्कर की दो कैटेगिरी में कंटेंस्टेंट लिस्ट में जगह हासिल की है. फिल्म को बेस्ट मूवी और बेस्ट एक्टर की कैटेगिरी में शामिल किया गया है.
