Entertainment News

कियारा आडवाणी के कलीरों में छुपी है उनकी लव स्टोरी

कियारा आडवाणी के कलीरों में छुपी है उनकी लव स्टोरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मंगलवार (7 फरवरी) को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर कर कपल ने अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की है। वहीं कियारा के कलीरे भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

कियारा के कलीरों में छु.....

Read More
तेरे नाम को डायरेक्ट करने वाले थे अनुराग कश्यप बोले-सलमान को दी थी सीने पर बाल उगाने की सलाह, अगले दिन फिल्म से निकाल दिया गया

तेरे नाम को डायरेक्ट करने वाले थे अनुराग कश्यप बोले-सलमान को दी थी सीने पर बाल उगाने की सलाह, अगले दिन फिल्म से निकाल दिया गया

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सलमान खान की 2003 में आई फिल्म तेरे नाम के बारे में कुछ खुलासे किए हैं। अनुराग ने एक रिसेंट इंटरव्यू में कहा है कि अगर उन्होंने सलमान खान को एक सलाह नहीं दी होती तो तेरे नाम का डायरेक्शन वो कर रहे होते। अनुराग के मुताबिक, उन्होंने फिल्म में सलमान खान को सीने पर बाल उगाने की सलाह दी थी।

अनुराग का मानना था कि फिल्म का बैकग्राउंड यूपी बेस्ड था इसलिए हीरो भी यूपी व.....

Read More
ऋषभ शेट्टी ने किया कांतारा के प्रीक्वल का ऐलान, फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है

ऋषभ शेट्टी ने किया कांतारा के प्रीक्वल का ऐलान, फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा की सक्सेस के बाद अब मेकर्स ने इसके प्रीक्वल की घोषणा की है। हाल ही में इस फिल्म ने अपनी रिलीज को 100 दिन पूरे किए। इस खास मौके पर ऋषभ शेट्टी ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी।

कांतारा के प्रीक्वल की अनाउंसमेंट हो गई है Read More

New Delhi: नोरा फतेही ने दुबई में सेलिब्रेट किया अपना 31वां बर्थडे, शिप पर दोस्तों संग किया बेली डांस

New Delhi: नोरा फतेही ने दुबई में सेलिब्रेट किया अपना 31वां बर्थडे, शिप पर दोस्तों संग किया बेली डांस

नोरा फतेही ने कल (6 फरवरी) अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे को उन्होंने दुबई में अपने दोस्तों के साथ मनाया। अब नोरा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा कलरफुल फ्लॉवर प्रिंट स्कर्ट और टॉप पहने हुए शिप पर बेली डांस कर रही हैं। वहीं उनकी गर्ल गैंग उन्हें चीयर कर रही है।

Read More
लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि: रवीना टंडन, हेमा मालिनी, काजोल और कई सेलेब्स ने गेट टुगेदर में किया स्वर कोकिला को याद

लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि: रवीना टंडन, हेमा मालिनी, काजोल और कई सेलेब्स ने गेट टुगेदर में किया स्वर कोकिला को याद

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की कल (6 फरवरी) पहली पुण्यतिथि थी। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई लोग उनको याद करने के लिए कई एकजुट हुए। वहीं रवीना टंडन ने इस इस गेट टुगेदर की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ हेमा मालिनी, आशा पारेख और काजोल नजर आ रही हैं।

लेजेंड्स ने मिलकर किया लता मंगेशकर को याद

रवीना ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, आज रात के बारे में! लेजेंड लता मंगेशकर जी के सम्मान.....

Read More
New Delhi: राखी सावंत के पति आदिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राखी ने धोखा देने का लगाया आरोप

New Delhi: राखी सावंत के पति आदिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राखी ने धोखा देने का लगाया आरोप

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीती रात राखी ने आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद आदिल को आज राखी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

राखी ने आदिल पर लगाए गंभीर आरोप

राखी ने पुलिस को ये भी कहा है कि आदिल ने उनसे शादी के नाम पर सारे गहने और पैसे ले लिए हैं। राखी ने पुलिस मे.....

Read More
New Delhi: Sridevi की पांचवीं पुण्यतिथि पर चीन में रिलीज होगी English Vinglish

New Delhi: Sridevi की पांचवीं पुण्यतिथि पर चीन में रिलीज होगी English Vinglish

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर 24 फरवरी को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वितरक इरोज इंटरनेशनल ने बताया कि फिल्म इंग्लिश विंग्लिश (2012) को मुख्य भूमि चीन में 6,000 स्क्रीनों पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओओ) कुमार आहूजा ने एक बयान में कहा, दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की.....

Read More
केएल राहुल ने अथिया के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो, मस्ती करते हुए दिखा कपल

केएल राहुल ने अथिया के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो, मस्ती करते हुए दिखा कपल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड केएल राहुल शादी की थी, जिसके बाद वह अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक नई फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब इसी बीच राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अथिया के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों ही बेहद मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दिए। इस वीडियो में अथिया मंगलसूत्र और रेड आउटफिट पहने केएल राहुल के .....

Read More
अनुराग कश्यप बोले-पठान थिएटर्स में क्रांति लाई है, आलिया ने कहा- हमें पठान के लिए ताली बजानी चाहिए

अनुराग कश्यप बोले-पठान थिएटर्स में क्रांति लाई है, आलिया ने कहा- हमें पठान के लिए ताली बजानी चाहिए

आलिया भट्ट ने पठान की ब्लॉकबस्टर कमाई पर रिएक्शन दिया है। आलिया से जब पूछा गया कि पठान ने उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इसपर रिएक्ट करते हुए आलिया का कहना है फिल्म इंडस्ट्री से होने के नाते उन्हें इस बात की खुशी है कि पठान सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है।

वहीं अनुराग कश्यप का कहना है कि पठान एक फिल्म नहीं बल्कि क्रांति है, उन्होंने कहा है कि फिल्में तो हमेशा से आती रहत.....

Read More
शादी की तैयारियों को फाइनल टच देने दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ, वेडिंग ड्रेस फाइनल करके मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी

शादी की तैयारियों को फाइनल टच देने दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ, वेडिंग ड्रेस फाइनल करके मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच मंगलवार (31 जनवरी) को कियारा को देर रात फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया। वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ को अपने होमटाउन दिल्ली में देखा गया।

सिद्धार्थ शादी की तैयारियों को देना चाहते .....

Read More

Page 42 of 83

Previous     38   39   40   41   42   43   44   45   46       Next