इटावा: निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूरी, इसी सप्ताह अधिसूचना जारी होने की उम्मीद

इटावा: निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूरी, इसी सप्ताह अधिसूचना जारी होने की उम्मीद

प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इसके लिए जिलेवार आरक्षण सूची लगभग प्रदेश के सभी जिलों से निर्वाचन आयोग तक पहुंच चुकी है। वहीं सूत्रों के मुताबिक इसी सप्ताह निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावनाएं है। जिले में भी नगर पालिका, नगर पंचायतों, वार्डो के देवदार पहले से ही अपनी अपनी दावेदारियां करते नजर आ रहे हैं और आरक्षण आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अंतिम मतदाता सूची आना बाकी है।

बताते चले निकाय चुनाव को लेकर मतदेय स्थल, बना लिए गए हैं। मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन करने का काम हो चुका है। लेकिन अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को किया जाना है। अन्तिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। उसके मुताबिक जिले में तीन नगरपालिका, तीन नगर पंचायत हैं। जिले में कुल 127 सभासद सीटों का चुनाव संपन्न होना है। जिला निर्वाचन पंचायत एवं नगरीय निकाय राजेश अरोड़ा के मुताबिक-

अन्तिम सूची में दर्शाए गए मतदाता

इटावा- 210352

भरथना- 41516

जसवन्तनगर- 26609

इकदिल- 13777

बकेवर- 12131

लखना- 8266

मतदान केंद्र

इटावा में कुल मतदान केंद्र- 96

भरथना में कुल मतदान केंद्र- 24

जसवंतनगर में कुल मतदान केंद्र- 12

इकदिल में कुल मतदान केंद्र- 8

बकेवर में कुल मतदान केंद्र- 7

लखना में कुल मतदान केंद्र-4

बनाए गए कुल 151 मतदान केंद्र

सभी पालिका और पंचायत में कुल मतदान केंद्र 151 बनाए गए है। जिले की तीन नगरपालिका और नगर पंचायत में कुल मतदाता 312651 है। सभी मिलाकर 17988 नए जोड़े गए है। मतदाता सूचियों में संशोधन के साथ ही मतदान की अन्य तैयारियां भी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। इसके लिए मतदान केन्द्र और बूथ तैयार कर लिए गए हैं।

15 से 20 नवंबर के बीच जारी होगी अधिसूचना

मतदाता सूचियों में संशोधन के साथ ही मतदान की अन्य तैयारियां भी जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। इसके लिए मतदान केन्द्र और बूथ फाइनल कर दिए गए हैं। जानकारी के मुतबिक 15 से 20 नवंबर के बीच कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है, जिसका प्रत्याशियों को बेसब्री से इंतजार है।


 wlk62k
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *