वृंदावन में होटल में भीषण आग, 2 कर्मचारी जिंदा जले: बिना फायर विभाग की NOC के चल रहा था होटल

वृंदावन में होटल में भीषण आग, 2 कर्मचारी जिंदा जले: बिना फायर विभाग की NOC के चल रहा था होटल

मथुरा में गुरुवार तड़के वृंदावन के गार्डन होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आग होटल की ऊपरी मंजिल के गोदाम में लगी। फिर धीरे-धीरे यह नीचे तक पहुंचने लगी।


तीन फ्लोर की बिल्डिंग, टॉप पर लगी आग

होटल की जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 3 फ्लोर की है। इसमें पहली में रेस्टोरेंट्स, दूसरी में किचन और तीसरी में गोदाम है। आग की शुरुआत गोदाम से हुई है। वहीं, इसी बिल्डिंग से सटी बगल में दूसरी ब्लॉक है, उसमें 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें सूरत और हिसार और जम्मू के पर्यटक ठहरे हुए थे। इनकी श्री मद भागवत कथा चल रही थी। ओडिशा के भागवत प्रवक्ता भागवत कर रहे थे। आज भागवत कथा का आखिरी दिन था। सुबह तड़के यह हादसा हो गया। होटल मथुरा वृंदावन रोड पर मुख्य मार्ग पर बना हुआ है।


26 अक्टूबर को होटल में आए थे यात्री

होटल में ठहरे सूरत के यात्री कृष्ण सिंघल ने बताया कि सुबह 5 बजे तेज आवाज आने लगी। ऐसा लगा कहीं किसी से झगड़ा हो गया है। बिल्डिंग से नीचे आकर गार्डन में देखा तो होटल में आग दिखाई दी। फिर मैंने आपने साथ वालों को होटल में जाकर उठाना शुरू किया। हम इस होटल में 26 अक्टूबर से ठहरे हुए थे। हमारी भागवत चल रही थी। आज हवन होना था। साधु-संतो को भंडारे के लिए बुलाया था। आज शाम 5 बजे सूरत के लिए ट्रेन है।


SP अभिषेक यादव ने बताया कि सुबह होटल के टॉप फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली। जिसकी बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। टॉप फ्लोर में गोदाम में दो कर्मचारी सो रहे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। होटल में ठहरे सभी यात्री सुरक्षित हैं। टॉप फ्लोर पर होटल के कागज-फाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा गया था। आग किन कारणों से लगी है। जांच की जा रही है।


उन्होंने कहा का वृंदावन में फायर बिग्रेड के स्टेशन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही फायर स्टेशन का निर्माण हो जाएगा। जिससे मथुरा से फायर ब्रिगेड को न बुलाना पड़े।


25 कमरों में ठहरे थे 100 पर्यटक

आग का पता चलते ही आनन-फानन में 100 पर्यटकों को होटल से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया गया।


गोदाम में सो रहे थे दोनों, जिंदा जलकर मौत

होटल में जिन दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त उमेश 30 निवासी मथुरा और वीरी सिंह 40 निवासी कासगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी गंभीर झुलस गए हैं। वह किसी हालत में आग में फंसे इसका पता नहीं चल पाया है। यह होटल बसेरा ग्रुप का है।


CFO प्रमोद वर्मा ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग गोदाम में लगी। इसके बाद फैलती चली गई। इस बात की आशंका भी है कि किसी कर्मचारी ने बीड़ी सिगरेट पीकर तो नहीं फेंकी थी, जिससे आग लगी। होटल के CCTV को भी चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आग को कंट्रोल कर लिया गया है। इसके बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा।


 gpvmfx
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *