पीएम मोदी रामलला के आंगन में जलाएंगे दीपक:राम मंदिर का कंस्ट्रक्शन देखेंगे, 40 मंदिर-स्कूल में 3.57 लाख दीप जलेंगे

पीएम मोदी रामलला के आंगन में जलाएंगे दीपक:राम मंदिर का कंस्ट्रक्शन देखेंगे, 40 मंदिर-स्कूल में 3.57 लाख दीप जलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। 17 लाख दीपक जलाकर विश्वरिकॉर्ड बनाया जाएगा। वहीं भगवान राम का आंगन दीपों से जगमग होगा। भगवान राम के आंगन में 1 लाख दीपक जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री रामलला के आंगन में दीपक जलाकर राम मंदिर के निर्माण कार्य को करीब से देखेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में अयोध्या दीपोत्सव की शुरूआत की थी। इस बार छठवें दीपोत्सव में 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते देखेंगे।


5 अगस्त 2020 को अयोध्या आए थे पीएम मोदी

राम मंदिर के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 5 अगस्त 2020 को अयोध्या आए थे। उन्होंने राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। उसके बाद से पीएम मोदी मंदिर निर्माण को लेकर केवल देखते और सुनते रहे हैं। वे इस बार रामलला के आंगन में दीपावली मनाने आ रहे हैं। यह अयोध्या के लिए बहुत बड़ा ही शुभ संकेत है। बन रहे राम मंदिर को देखने की उनकी इच्छा बहुत ज्यादा थी।


मंदिर निर्माण दिसंबर 2023 तक समय से पूरा हो और उससे पहले यहां आने वाले राम भक्तों की जरूरतों के लिए अयोध्या का विकास कार्य पूरा हो। इस दिशा में उनकी यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है।


40 अन्य मंदिरों और स्कूलों में 3 लाख 57 हजार दीपक जलेंगे

इस बार घाटों की संख्या 32 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। पहले की तुलना में इस बार दीपक का आकार थोड़ा बढ़ाया गया है। दीपक में तेल भी ज्यादा रहेगा। जिससे वे देर तक जल सकें। राम की पैड़ी के अलावा कनक भवन,हनुमानगढ़ी, मणिराम दास छावनी,श्रीरामवल्लभाकुंज, दशरथ महल, बड़ा भक्तमाल सहित 40 अन्य मंदिरों में दीपक जलाए जाएंगे।

इसके अलावा स्कूलों में 3 लाख 57 हजार दीपक जलेंगे। अयोध्या से जुड़े प्राचीन कुंड भी रोशन किए जाने की तैयारी है।अयोध्या में 10 हजार मंदिर हैं, जहां वनवास से 14 साल बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीपक जलाकर खुशी जताई जाती है।


पीएम मोदी के आने से दीपावली पर हमारी खुशी दोहरी होगी: महंत वैदेही वल्लभ शरण

वामन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण कहते हैं,  राम मंदिर बनना अयोध्या के लिए ऐतिहासिक गौरव का विषय है। इसके शिल्पकार खुद अयोध्या आएं और वह भी दीपावली के महान पर्व पर तो हमारी खुशी दोहरी हो जाती है। यह हम संतों ही नहीं पूरी अयोध्या और करोड़ों राम भक्तों के लिए गौरव का क्षण होगा।


पीएम मोदी का अयोध्या आना आनंद का विषय-मंदाकिनी रामकिंकर

युग तुलसी पंडित रामकिंकर उपाध्याय की उत्तराधिकारी और रामायणम ट्रस्ट की अध्यक्ष मंदाकिनी राम किंकर ने कहा कि रामलला का मंदिर तेजी से बन रहा है। इस बार दिवाली पर रामभक्त पीएम मोदी आ रहे हैं। यह हम सभी के लिए परम आनंद का विषय है। पूरे अयोध्या के कण-कण में उल्लास बना हुआ है।


पहली बार अयोध्या स्वर्ग से भी सुंदर दिखेगी-मेयर ऋषिकेश उपाध्याय

अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय कहते हैं,  पीएम मोदी की यात्रा को लेकर पूरी अयोध्या में जबरदस्त उत्साह है। सभी रास्तों पर स्वागत द्वार और पताका लगाई गई हें। अयोध्या के सभी मंदिर और चौराहे रोशन होंगे। इस बार दीपावली पर यहां का ऐसा नजारा होगा। जिसमें पहली बार अयोध्या स्वर्ग से भी अधिक सुंदर दिखेगी।


इस बार अयोध्या की दीपावली अयोध्या धाम ही नहीं 84 कोस में मनाई जा रही है। भरत कुंड, राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल आदि इस क्षेत्र के धर्म स्थलों को संतों के सहयोग से रोशन किया जा रहा है। इस बार की आतिशबाजी भी खुद में बेहद खास होगी।


दक्षिण कोरिया और केन्या समेत अन्य देशों के राजूदत आएंगे अयोध्या

इस बार दक्षिण कोरिया और केन्या समेत कई अन्य देशों के राजूदत अयोध्या पहुंच रहे हैं। झाांकियों की संख्या बढ़ाकर 11 की गई है। इस बार पहले की तुलना में उनकी भव्यता भी बढ़ाई गई है। एक-एक चीज पर बहुत ही ज्यादा फोकस किया जा रहा है। झांकियों में श्रीरामचिरत मानस का कांड दिखेगा।


लेजर शो का दायरा बढ़ाकर 337 फिट हुआ

राम की पैड़ी के किनारे के मंदिरों की दीवार पर होने वाले लेजर शो का दायरा बढ़ाकर 337 फिट कर दिया गया है।​​​​​​ लेजर शो के लिए स्क्रीन लगाई गई है।


 1zafy5
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

Leave a Reply

Required fields are marked *