मथुरा: जेल के बंदी बना रहे गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा, जवाहर बाग कांड के आरोपी की निगरानी आत्मनिर्भर बन रहे बंदी

मथुरा: जेल के बंदी बना रहे गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा, जवाहर बाग कांड के आरोपी की निगरानी आत्मनिर्भर बन रहे बंदी

मथुरा जेल में बंदी भगवान गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा बना रहे हैं। इसके अलावा दीपक और मोमबत्ती भी बनाने रहे हैं। जेल प्रशासन के माने तो जेल में निरुद्ध बंदी जब जेल से छूट कर जाएं तो वह समाज में अपनी सकारात्मक पहचान बना सकें, इसके लिए अलग अलग मोटिवेशन कार्यक्रम चलाए रहे हैं।


कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न उत्सव और पर्वों पर उस पर्व के मुताबिक कार्य कराता रहता है। कैदियों के जीवन में सुधार लाने के लिए उनके अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है।


5 बंदियों का ग्रुप तैयार कर रहा लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा

जेल में निरुद्ध बंदियों में से 5 बंदियों का ग्रुप इन दिनों भगवान लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, दीपक और मोमबत्ती बनाने में लगा हुआ है। यहां भैया जी लाल बंदी के नेतृत्व में यह ग्रुप प्रतिदिन 8 घंटे मेहनत करता है और भगवान लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा बनाता है। बंदियों द्वारा बनाई जा रही प्रतिमा बेहद ही आकर्षक नजर आ रही हैं।


भैया जी लाल है जवाहर बाग कांड का आरोपी

जेल में भगवान लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा बनाने वाले ग्रुप को लीड कर रहा बंदी भैया जी लाल जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव का सहयोगी है। भैया जी लाल पर भी हत्या जैसी संगीन धारा का मामला चल रहा है। लेकिन भैया जी लाल सब कुछ भूल कर अब अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू कर रहे हैं। भैया जी लाल ने चाक को भी खुद ही बनाया है।


ईको फ्रेंडली प्रतिमा की जा रही तैयार

मथुरा जिला जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा तैयार की जा रही लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा ईको फ्रेंडली हैं। इन प्रतिमा में मिट्टी के अलावा विभिन्न सब्जियों के बीज का प्रयोग किया जा रहा है। जिसकी वजह से इन प्रतिमाओं का पूजन अर्चन करने के बाद जब इनका इनका विसर्जन किया जाए तो इनमें प्रयोग किए गए बीज से पौधा रोपित हो सके।


जेल में निरुद्ध हैं 1700 से ज्यादा बंदी

मथुरा जेल में 1700 से ज्यादा बंदी हैं। इनमें 77 महिला बंदी भी हैं। इसके अलावा 80 से ज्यादा कैदी विदेशी हैं। इन सभी में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए जेल प्रशासन समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।


मुख्यालय भेजी जाएंगी प्रतिमा,दीपक और मोमबत्ती

जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बंदियों द्वारा दीपावली पर्व को लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इको फ्रेंडली लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा बनाई जा बनाई जा रही हैं। इसके अलावा दीपक और मोमबत्ती भी बनाई जा रही हैं। इन सभी सामिग्री को लखनऊ स्थित मुख्यालय भेजा जाएगा। जहां सभी जगह से आए उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा।


 gazm4j
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *