नेताजी की अस्थियां लेकर संगम पहुंचे अखिलेश: पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल भी साथ में

नेताजी की अस्थियां लेकर संगम पहुंचे अखिलेश: पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल भी साथ में

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने अखिलेश यादव संगम पहुंच चुके हैं। संगम तट पर थोड़ी ही देर में अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी। अखिलेश यादव के साथ पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद हैं। एयरपोर्ट से लेकर गंगा, यमुना के संगम तक सपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। कार्यकर्ता नेताजी अमर रहें और जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।


चार्टेड विमान से प्रयागराज पहुंचे

अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर सैफई हवाई पट्‌टी से चार्टेड विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से अखिलेश जेड प्लस सुरक्षा के बीच सीधे संगम स्थित VVIP घाट पहुंचे। जल पुलिस के स्टीमर से संगम में जाकर मुलायम सिंह यादव की अस्थियों काे गंगा में प्रवाहित करेंगे।


डिंपल यादव और शिवपाल यादव हैं मौजूद

नेताजी मुलायम सिंह यादव की इच्छा के अनुसार उनकी अस्थियां संगम प्रयागराज में बुधवार को पूरे रीति-रिवाज से विसर्जित की जाएंगी। अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल यादव, शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव, दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव, अभयराम के पुत्र धर्मेंद्र यादव और अनुराग यादव भी प्रयागराज पहुंचे हैं।


21 अक्टूबर को होगा शांति पाठ

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि मुलायम सिंह की मृत्यु के बाद शांति पाठ का आयोजन 21 अक्टूबर को सैफई में किया गया है। इस दिन ब्रह्मभोज भी होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसर 13वें दिन तेरहवीं का विधान है, पर सैफई की मान्यताएं अलग हैं। इस परंपरा का पालन करते हुए मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं नहीं की जाएगी। केवल शांति पाठ ही होगा।


10 अक्टूबर को हुआ था निधन, अखिलेश ने दी है मुखाग्नि

मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। मंगलवार अपराह्न 3 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे।


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। अंतिम संस्कार के बाद अखिलेश ने उनकी अस्थियां चुनकर एक कलश में रखा था, जिसे पहले हरिद्वार और अब बुधवार को प्रयागराज के संगम में विसर्जित किया जाएगा।


 f8jy13
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 ajzc4e
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *