निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक: प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक: प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक लखनऊ में चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में सभी निकाय चुनाव प्रभारी भी शामिल हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य बताया।


क्षेत्रवार बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह प्रत्याशियों के चयन, चुनाव प्रबंधन, बूथ प्रबंधन, जनसभा और चुनावी मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं। पहली बैठक कानपुर-बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र की रखी गई है। देर शाम 5 बजे 17 नगर निगमों के प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव संयोजकों की बैठक भी होगी।


भाजपा की नगर निकाय की भी सभी सीटें जीतने का प्लान

यूपी में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को भाजपा ने 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रही है। इस लिहाज से पार्टी ने लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने के लिए नगर निकाय की सभी सीटें जीतने का प्लान बनाया है। पार्टी ने इस बार तय किया है कि टिकट सिर्फ जीतने वाले कैंडिडेट को ही दिया जाएगा। किसी भी मंत्री या पदाधिकारी के बेटे-पत्नी या रिश्तेदारों पर दाव नहीं लगाया जाएगा। पार्टी नगर निकाय चुनाव की जीत से आम चुनाव के लिए माहौल बनाएगी।


दोनों डिप्टी सीएम को मिली जिम्मेदारी

शुक्रवार देर रात प्रदेश अध्यक्ष ने जिन बड़े मंत्रियों को नगर निगमों की कमान सौंपी है, उसमें डिप्टी सीएम केशव मौर्य को वाराणसी और बृजेश पाठक को आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना को लखनऊ नगर निगम की कमान दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।


इन मंत्रियों को भी सौंपी गई नगर निगम की कमान

भाजपा ने सरकार के मंत्री केपी मलिक को मेरठ, मंत्री असीम अरुण को सहारनपुर, मंत्री जसवंत सैनी को मुरादाबाद, मंत्री धर्मपाल सैनी को फिरोजाबाद और मंत्री जयवीर सिंह को अलीगढ़ नगर निकाय के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को शाहजहांपुर, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को बरेली, मंत्री बेबी रानी मौर्य को झांसी, मंत्री सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या, मंत्री जितिन प्रसाद को प्रयागराज और मंत्री अरुण सक्सेना को गोरखपुर नगर निकाय की जिम्मेदारी दी है।


योगी सरकार के मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर

भाजपा ने सभी 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषदों सहित प्रमुख नगर पंचायतों में परचम फहराने के लक्ष्य रखा है। मथुरा-वृंदावन, मेरठ, गाजियाबाद और मुरादाबाद नगर निगमों की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी गई है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य को वाराणसी और बृजेश पाठक को आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना को लखनऊ नगर निगम की कमान दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।


 qm2mnz
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 8ljgp0
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *