सफाईकर्मियों ने शिवकुटी थाने को घेरा: आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर अड़े रहे सफाईकर्मी FIR दर्ज

सफाईकर्मियों ने शिवकुटी थाने को घेरा: आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर अड़े रहे सफाईकर्मी FIR दर्ज

प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र के शंकरघाट में कूड़ा उठाने गए कर्मचारी को स्थानीय दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। इसकी जानकारी होते ही सफाईकर्मी आक्रोशित हो गए। करीब 100 के करीब सफाईकर्मी शिवकुटी थाने पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सफाई यूनियन अध्यक्ष बोले, निगम प्रशासन दर्ज कराये मामला


सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि नगर निगम का अतुल कुमार पाण्डेय ड्राइवर है। वह शंकरघाट पर कूड़ा उठाने के लिए अपने कर्मचारियों के साथ गया। वहां दो लोग आपराधिक किस्म के आदमी हिमांशु पंडित और गोपाल यादव इन दोनों लोगों अतुल कुमार लाठी-डंडे से जमकर पीटा है। जिससे उसे काफी चोट आयी है। सभी कर्मचारी आज काम बंद करके शिवकुटी थाने पर आये हुए हैं।


हम लोगों की मांग है जब तक उसकी गिरफ्तार नहीं होगी। कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। आये दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। हमारी ये भी मांग है कि यदि मेरे किसी भी कर्मचारी के साथ मारपीट के घटना होती है। तो निगम प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। वहीं शिवकुटी थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी हिमांशु और गोपाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


 3ba1np
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *