नोएडा पुलिस इलेक्ट्रानिक वाहनों से करेगी पेट्रोलिंग

नोएडा पुलिस इलेक्ट्रानिक वाहनों से करेगी पेट्रोलिंग

नोएडा पुलिस इलेक्ट्रानिक वाहनों पर पेट्रोलिंग करेगी। इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने उप्र सरकार से 60 इलेक्ट्रानिक पेट्रोलिंग वाहनों की डिमांड की है। इससे पेट्रोलिंग के दौरान पर्यावरण प्रदूषण से बचाव होगा। बताया गया कि डिमांड को जल्द पूरा किया जा सकता है।


इस समय नोएडा पुलिस के पास करीब 400 वाहन हैं। जिनमें डायल 112 भी शामिल है। इनमें से 66 वाहनों की हालत बेकार है। इन वाहनों को बदलकर नए 60 इलेक्ट्रानिक वाहनों की डिमांड की है। नोएडा में लगातार इलेक्ट्रानिक वाहनों की डिमांड भी बढ़ी है। इस तरह यहां इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी बनाए गए है। ताकि चार्जिंग में परेशानी न हो।


रिस्पॉन्स टाइम में फिर पहला स्थान

प्रदेश के डायल-112 के रिस्पॉन्स टाइम में नोएडा पुलिस एक बार फिर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज रहा है। जुलाई 2021 से माह सितंबर 2022 तक 15 माह से लगातार प्रथम स्थान पर ही रहा है। रोजाना 400-450 इवेंट प्राप्त होते है। जिनको डॉयल 112 से 65 चार पहिया पीआरवी व 50 दो पहिया पीआरवी से पहुंचकर काम किया जा रहा है। सितंबर में पीआरवी का एवरेज रिस्पॉन्स टाइम 05 मिनट 22 सेकेंड रहा।

जाने शहर में प्रदूषण का स्तर

नोएडा में एक्यूआई 215

ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 234

दिल्ली में एक्यूआई 211

गाजियाबाद में एक्यूआई 248

मेरठ में एक्यूआई 175

ग्रेप के बाद दो लाख का जुर्माना


शहर में एक अक्टूबर से ग्रेप लागू है। ऐसे में पर्यावरण प्रदूषण करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय ने नोएडा में नोएडा प्राधिकरण के वेंडर सेक्टर-1, वेंडर सेक्टर-76, वेंडर सोरखा सेक्टर-115, फेज-2 में भूखंड संख्या बी 191 पर दो लाख का जुर्माना लगाया है।


 hyh782
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *