दिल्ली-बनारस एक्स. समेत 9 ट्रेनों के टाइम में किया गया है बदलाव

दिल्ली-बनारस एक्स. समेत 9 ट्रेनों के टाइम में किया गया है बदलाव

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार यानी 1 अक्टूबर से नई समय सारिणी लागू की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नई समय सारिणी में वाराणसी के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर गाड़ियों के आने-जाने के समय में परिवर्तन किया गया है। ताकि रेल यात्रियों के यात्रा के समय में बचत हो।

इन 9 ट्रेनों के समय में किया गया है परिवर्तन

12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से शाम 4.36 बजे और बनारस स्टेशन से शाम 5.40 बजे छूटेगी।

12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बनारस स्टेशन पर सुबह 6.10 बजे पहुंचेगी।

12582 नई दिल्ली बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से सुबह 8.43 बजे छूटेगी और बनारस सुबह 10 बजे पहुंचेगी।

15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा से सुबह 4.45 बजे, बलिया से 6.00 बजे मऊ से 7.40 बजे छूटेगी और वाराणसी सिटी स्टेशन पर 9.55 बजे पहुंचेगी।

15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से रात 9.55 बजे छूटेगी।

22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बनारस से सुबह 4.25 बजे छूटेगी।

22535 रामेश्वरम्-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से रात 11.48 बजे छूटेगी और बनारस रात 1.10 बजे पहुंचेगी।

15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से शाम 4.15 बजे प्रस्थान करेगी।

15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से सुबह 9.55 बजे प्रस्थान करेगी।


 k01t5q
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *